राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में उज्जैन की छात्राओं ने जीते गोल्ड मेडल

उज्जैन, अग्निपथ। मंदसौर में हुई राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में उज्जैन की छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किये। शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय इंदिरा नगर उज्जैन की कक्षा 8वीं की छात्रा अल्शिफ़ा तथा शा. कन्या महारानी लक्ष्मीबाई उच्च. माध्य. विद्या.सराफा स्कूल की 6 छात्राएं भावना चौहान, मेघा जोशी, वैभवी राठौर, प्राची नागमोतिया, कुसुम कतिया, रुचि सिमरिया ने गोल्ड मैडल हासिल किया।

वहीं सराफा स्कूल की पूर्व छात्राएँ कोमल मेकालिया, कविता मेकालिया, सलोनी किरण धानक (ब्लैक बेल्ट) ने भी गोल्ड मेडल जीते। सराफा स्कूल के प्राचार्य मुकेश त्रिवेदी व तराना कन्या स्कूल के प्राचार्य अशोक गेहलोद व दीपक कारपेंटर और पूरे स्टॉफ ने बच्चियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे उन्हे आर्शीवाद प्रदान किया।

नंदनी राठौर, बालक वर्ग मे आठ वर्षीय आरव कटकर, तराना कन्या स्कूल की बालिका नन्दनी सोनगरा तथा पानबिहार केजीबीवी गर्ल्स छात्रावास की सात छात्राओं ने भी नेशनल कराते चैंपियनशिप मंदसौर में भाग लिया और सातों छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने स्कूल और अपने पिता-माता व कोच का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप संभागीय कराते प्रमुख सेंसई डी.आर. कवरेती, तराना तह. कराते कोच ऋतू परमार के मार्गदर्शन मे छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

केजीबीवी हॉस्टल वॉर्डन हंसा जैन, छात्राओं में दुर्गेश्वरी परमार, निकिता परमार, जिया परमार, रानू वर्मा, जया सोलंकी, खुशबू बामणिया, करिश्मा परमार सभी छात्राओं और कोच का पानबिहार व देवास गेट बस स्टेशन आगमन पर स्कूल पालको के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। समस्त स्कूल के प्राचार्यो व स्टाफ ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुलसचिव की फटकार के बाद विवि में हंगामा

Fri Dec 23 , 2022
खाचरौद से पहुंचे छात्र-छात्राओं से कहा- चले जाओ यहां से उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शुक्रवार दोपहर खासा हंगामा हो गया। खाचरौद से करीब 100 छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम संबंधी शिकायतों को लेकर प्रशासनिक भवन पहुंचे थे, यहां कुलसचिव ने इन्हें फटकार दिया, कहा दिया- चले जाओ यहां […]