परिचय सम्मेलन के मंच से फूहड़ प्री-बेडिंग की निंदा

प्रत्याशी युवतियों को बनाया मुख्य अतिथि

इन्दौर, अग्निपथ। अग्रसेन सोशल ग्रुप का दो दिवसीय अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन राजीव गाँधी चौराहा स्थित द मीरा गार्डन पर वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष गोयल, बजरंग, विष्णु बिन्दल, राजेश गर्ग के टी ग्रुप सुरेश बंसल के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारम्भ हुआ।

परिचय सम्मेलन में सबसे पहले आने वाली पाँच युवती प्रत्याशियों को भी मुख्य अतिथि बनाया गया एवं उनके परिचय से ही सम्मेलन में परिचय सत्र प्रारम्भ हुआ। प्रथम सत्र में शाम 5 बजे तक 150 से अधिक उच्च शिक्षित डॉक्टर इंजीनियर, सीए, व्यवसायी, उद्योगपति, मुकेश युवक युवतियों ने मंच से परिचय दिया एवं 20 से अधिक संबंध पर सहमति बनी।

ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, प्रमुख संचालक शिव जि़न्दल, अध्यक्ष संजय मंगल ने बताया की सबसे पहले परिचय देने वाली प्राची गोयल को उत्तम तरीके से परिचय देने के लिए ग्रुप ने सम्मानित किया। उद्योगपति प्रत्याशी होम मेकर जींवन साथी चाहते हैं वही जॉब वाले इंजीनियर जींवन साथी भी जॉब करने वाला ही चाहते हैं। श्रुति अग्रवाल ने कहा कि मेरे विचारों का सम्मान भी करे ऐसा जींवन साथी चाहिए। आपने सँयुक्त परिवार की भी चाह दिखाई। परिचय सम्मेलन मंच से फूहड़ प्रिवेडिंग शूट की भी निंदा की गयी और सामाजिक सुधार के अंर्तगत दिखावे वाली शादियों की जगह सादगी पूर्ण विवाह की भी अपील की गई।

समाज के बंधुओ ने कोरोना कॉल में सभी लोगो के लिए सेनिटाइजर सम्मेलन स्थल पर उपलब्ध कराने की सराहना की एवं सेनेटाइजर का उपयोग भी किया। गोयल परमाथिक ट्रस्ट के सहयोग से नाममात्र शुल्क पर सुस्वादु भोजन व्यस्था की गई। अतिथियों का स्वागत राजू बंसल राजेश अग्रवाल जगदीश बंसल ने किया। किरण अग्रवाल एवं किरण मंगल ने प्रत्याशियो का परिचय करवाया। आभार राजकुमार बंसल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुक्षी में पटवारी ने किया सुसाइड कारण जानने में जुटी पुलिस

Sat Dec 24 , 2022
धार, अग्निपथ। जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आए हैं। यहां किराए के मकान में रहने वाले एक पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पटवारी के शव को नीचे […]
Ladki Fansi

Breaking News