हिस्ट्रीशीटर के आलीशान मकान पर चली जेसीबी

फरार आरोपी के बाड़े भी ध्वस्त किए,उद्योग विभाग ने कारखाना करवाया जमींदोज

उज्जैन,अग्निपथ। एंटी माफिया मुहिम के तहत साल के अंतिम दिन भी दो बदमाशों की संपत्ति को नेस्तानाबूत किया गया। पहले नीलगंगा क्षेत्र के आदतन बदमाश के दो मंजिला आलीशान मकान पर जेसीबी चली फिर फरार आरोपी के बाड़ों को ध्वस्त किया गया। उद्योग विभाग ने भी आगर रोड उद्योगपूरी में एक कारखाने को ध्वस्त करवाया है।

अंबर कॉलोनी निवासी लखन पिता सुरेश पासी शराब तस्कर है। उस पर तस्करी व मारपीट के17 केस दर्ज है। गुंडागर्दी के चलते उसने अवैध दो मंजिला आलीशान मकान बना लिया था। प्रतिबंधात्मक कार्रवाईयों के बाद भी सुधरता नहीं देख पुलिस ने उसका नाम नगर निगम को भेजा। अवैध मकान होने पर शनिवार सुबह निगम अमला जेसीबी व पुलिस के साथ पहुंंच गया। मकान तोडऩे की तैयारी देख पासी के परिजनों ंने विरोध किया,लेकिन टीआई तरुण कुरील व भारी फोर्स के आगे उनकी नहीं चल सकी। इस पर कुछ छूटभयै भाजपा नेताओं ने वहा पहुंचकर कार्रवाई रोकने के लिए नगर निगम अधिकारी व पुलिस पर काफी दबाव डालने का प्रयास किया,लेकिन वह भी मकान को जमींदोज होने से नहीं बचा सके।

सरकारी जमीन पर बनाए बड़े मकान

नीलगंगा क्षेत्र निवासी रोशन पासी जानलेवा हमले के केस में फरार है। उसने दादागिरी के दम पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर सुअरों के लिए बाड़े बना रखे थे,जिसे ध्वस्त कर दिया गया। मुहिम के चलते शुक्रवार को भी पांच बदमाशों के मकान तोड़े थे। वहीं अब तक करीब 150 मकानों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है।

तीन केस फिर भी कारखाना ध्वस्त

बेगमबाग निवासी अब्दुल सत्तार की आगर रोड उद्योगपुरी में आयरन फैब्रिकेशन का कारखाना है। उन पर केस सिर्फ तीन दर्ज है,लेकिन वह उद्योग विभाग से लीज की शर्तो का उल्लंघन करने पर कलेक्टर को शिकायत कर दी। इसी के चलते शाम को नगर निगम अमला टीआई जितेंद्र भास्कर के साथ पहुंचा और कारखाने पर जेसीबी चला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिन का पारा 3.6 डिग्री गिरा, धूप में आई नरमी

Sat Dec 31 , 2022
तीन दिन पहले ही रात का तापमान 10 से नीचे आ गया था उज्जैन,अग्निपथ। दिसम्बर माह के अंतिम दिन एक बार फिर दिन के पारे में 3.6 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि विगत एक सप्ताह से रात के पारे में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी। […]

Breaking News