सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात, पारा 8.7 डिग्री

पाला पडऩे की संभावना, बर्फीली हवा से दिन भी ठंडा

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में पांच दिन में दूसरी बार सीजन की सबसे सर्द रात सोमवार को दर्ज की गई। पारा गिरकर 8.7 डिग्री पर पहुंच गया। शाम को बर्फीली हवा की गति तेज होने से फिर से ठंड ने गति पकड़ ली है। हालांकि दिन में भी तेज ठंड का एहसास होता रहा। लेकिन तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

रविवार सोमवार की दरमियानी रात दूसरी सबसे सर्द रात रही। रात में जोरदार ठंड पडऩे से लोगों ने अलाव का भी सहारा लिया। हवा की गति रविवार को सुबह 2 और शाम को 4 किमी प्रतिघंटा होने से रात के पारे में जोरदार गिरावट हो गई। रात का न्यूनतम तापमान 11 से गिरकर 8.7 डिग्री पर आ गया। पारे में 2.3 डिग्री की गिरावट हुई।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो 10 डिग्री से नीचे पारा चले जाने पर इसको कड़ाके ही ठंड माना जाता है। यह इस सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रही। इसके पहले 29 दिसम्बर को रात का पारा पहली बार गिरकर 8.8 डिग्री पर पहुंचा था। वहीं दिन का पारा 23.8 से 23.2 डिग्री पर आ गया। जीवाजी राव वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्र गुप्त ने बताया कि बर्फीली हवाओं की गति बढ़ती है तो आगे और भी तापमान में गिरावट आ सकती है।

पाला पडऩे पर ऐसे करें फसल सुरक्षा

उप संचालक कृषि आरपीएस नायक द्वारा पाले से होने वाले नुकसान से बचने के लिए किसानों को सलाह जारी की गई। पाला पड़ जाने पर नुकसान की संभावना अत्यधिक होती है। ऐसी स्थिति में पाले की संभावना पर रात में खेत में 6-8 जगह पर धुआं करना चाहिये। धुआं सारे खेत में छा जाए। पाले की संभावना होने पर खेत की हल्की सिंचाई कर देना चाहिये। सिंचाई बहुत ज्यादा नहीं करनी चाहिये। रस्सी का उपयोग भी पाले से काफी सुरक्षा प्रदान करता है। लंबी रस्सी को उसके दोनों सिरों से पकड़ कर खेत के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक फसल को हिलाते चलते हैं।

पांच दिन में दूसरी बार रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आया

तारीख दिन रातहवा
2 जन.23.28.70. 6
1 जन.23.811 2. 4
31 दिस.24.612 0. 6
30 दिस.28.212.2 0. 4
29 दिस.298.80.4

(दिन और रात का तापमान डिग्री सेल्सियस में, हवा की गति किमी प्रतिघंटा, स्त्रोत-जीवाजीराव वेधशाला)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल पूजन की अब ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Mon Jan 2 , 2023
भक्तों को मिलेगी सुविधा, बाबा महाकाल का पूजन घर बैठे बुक हो सकेगा उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर में लगातार बढ़ रही भक्तो की भीड़ को लेकर मंदिर प्रशासन नई व्यवस्थाओ को लागू कर रहा है। शीघ्र दर्शन, गर्भगृह दर्शन और भस्म आरती की व्यवस्था को ऑनलाइन करने के बाद अब […]

Breaking News