दर्शनार्थियों की संख्या हुई सामान्य

एहतियात के तौर पर परिसर 11.45 बजे तक बंद रखा गया

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष पर दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा था। जिला प्रशासन के हाथपांव फूल गये थे। लेकिन दूसरे दिन मंदिर में भीड़ का सैलाब सामान्य हो गया। जिला प्रशासन मान रहा था कि 5 जनवरी तक जनमैदिनी उमड़ेगी। लेकिन एक ही दिन में सबकुछ सामान्य होने से जिला और मंदिर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक में नववर्ष के पहले दिन जोरदार भीड़ के उमडऩे से जिला और मंदिर प्रशासन के हाथपांव फूल गये थे। इनको कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था। लिहाजा शाम 6 बजे महाकाल लोक से दर्शनार्थियों का प्रवेश रोक दिया गया था। महाकाल लोक में अंदर पहुंच चुके दर्शनार्थियों की भीड़ को दर्शन करवाये गये और रात 9.30 बजे मंदिर खाली करवा लिया गया था। मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि इस दौरान 5 लाख से अधिक दर्शनार्थियों ने भगवान महाकाल के दर्शन किये हैं।

हालांकि मंदिर में कोई हेड काउंटिंग मशीन नहीं लगी है। लेकिन मंदिर के अंदर और आसपास के क्षेत्र में जिस तरह से भीड़ का सैलाब देखा गया। उससे मंदिर प्रशासन का अंदाजा सही प्रतित होता है। पूरे क्षेत्र में वाहन और भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा था। त्रिवेणी संग्रहालय, चारधाम, हरसिद्धि चौराहा, बड़ा गणेश मंदिर, महाकाल चौराहा से लेकर तोपखाना, मालीपुरा, रेलवे स्टेशन सहित अन्य क्षेत्र में दर्शनार्थियों का आवागमन जारी रहा। ऐसे में यातायात व्यवस्था लडख़ड़ाता देखकर कई क्षेत्रों में भारी वाहनों को प्रतिबंधित करना पड़ा था।

5 जनवरी से पहले भीड़ सिमटी

नववर्ष के पहले दिन रविवार होने के कारण भी भीड़ का दबाव अत्याधिक देखने को मिला। अवकाश होने के कारण मालवा के आसपास के क्षेत्रों के दर्शनार्थी भगवान महाकाल के दर्शन के लिये पहुंच गये थे। रही सही कसर देश के अन्य क्षेत्रों से आये दर्शनार्थियों ने पूरी कर दी। हालांकि जिला और मंदिर प्रशासन का अनुमान था कि 5 जनवरी तक दर्शनार्थियों के भीड़ के सैलाब को झेलना पड़ेगा। लेकिन दूसरे दिन 2 जनवरी से ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई। दूसरे दिन मंदिर में सामान्य दिनों की ही तरह दर्शनार्थियों की भीड़ देखी गई। इससे जिला और मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

प्रोटोकाल-250 टिकट की चालू

2 जनवरी को सुबह भीड़ की स्थिति को देखकर वीआईपी प्रोटोकाल शुरु कर दिया गया था। 250 रु. शीघ्र दर्शन दर्शनार्थियों को 4 नंबर गेट से प्रवेश देकर दर्शन करवाये गये। प्रोटोकाल दर्शनार्थियों का प्रवेश पूर्व की ही तरह कोटितीर्थ कुंड से चलता रहा। मंदिर के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ की स्थिति सामान्य देखकर राहत की सांस ली। हालांकि सामान्य दर्शनार्थियों को पूर्व की भांति महाकाल लोक से ही प्रवेश दिया गया।

मंदिर परिसर खोलने में लेटलतीफी

महाकालेश्वर मंदिर में भीड़ की स्थिति सामान्य होने के बाद भी 2 जनवरी को सामान्य दर्शनार्थियों को प्रवेश कार्तिकेय मंडपम के साथ ही रैंप गेट से भी दिया जाता रहा। मंदिर प्रशासन ने विशेष एतिहात रखते हुए यह निर्णय लिया था। इस दौरान आगे और पीछे के मंदिर परिसर को बंद ही रहने दिया गया। दोपहर 11.45 बजे मंदिर परिसर को आम दर्शनार्थियों के लिये खोल दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंस्ट्राग्राम पर नकली पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा शहर के बादशाह हम

Mon Jan 2 , 2023
उज्जैन,अग्निपथ। सोश्यल मीडिया पर अर्नगल पोस्ट भारी पड़ सकती है। पंवासा पुलिस ने लाईटर वाली पिस्टल के साथ धमकी देते हुए इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट डालने वाले युवक को चाकू के साथ गिर तार किया है। मक्सीरोड़ स्थित पंवासा स्थित मल्टी के पास रहने वाले संदीप उर्फ बादशाह (23) के पिता […]

Breaking News