कब्जा मुक्त कराई सवा करोड़ कीमत की जमीन

बामोरा और रत्नाखेड़ी में 8.5 हेक्टेयर जमीन पर प्रशासन की कार्यवाही

उज्जैन, अग्निपथ। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के अभियान के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन ने एक ओर बड़ा कदम उठाया है। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बामोरा और रत्नाखेड़ी गांव में सवा करोड़ रूपए कीमत की करीब 8.5 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।

उज्जैन ग्रामीण तहसील के बामोरा और रत्नाखेड़ी गांव में नायब तहसीलदार अनिल मोरे के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस के अमले द्वारा 8.5 हेक्टेयर से अधिक शासकीय जमीन मुक्त कराई। जमीन की अनुमानित कीमत एक करोड़ 24 लाख रुपये है। राजस्व टीम ने जमीन को मुक्त कराकर उस पर विधिवत कब्जा प्राप्त है।

बामोरा में शकील नामक व्यक्ति द्वारा 8 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर कब्जा करते हुए वहां फसल खड़ी कर दी गई थी। राजस्व अमले द्वारा उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवा लिया गया है। इसी तरह रत्नाखेड़ी गांव में गौशाला की लगभग तीन बीघा जमीन पर इमरान खान नामक व्यक्ति ने जबरिया कब्जा करते हुए अतिक्रमण कर लिया था, इसको भी बलपूर्वक हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 जनवरी को वर्ष की सबसे बड़ी अंगारकी चतुर्थी सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी

Fri Jan 6 , 2023
27 वर्ष बाद बना संयोग उज्जैन, अग्निपथ। माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकटा चौथ या संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस बार संकष्टि चतुर्थी 10 जनवरी मंगलवार को होने से अंगारकी चतुर्थी कहलाएगी। वर्ष भर में आने वाली चतुर्थी में यह चतुर्थी सबसे बड़ी […]