25 बीघा में धरमबड़ला पर बसेगी वाराणसी नगरी

14 जनवरी से 23 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जुटेंगे एक लाख लोग

उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर रोड पर धरमबढ़ला के नजदीक बने अभ्युदयपुरम गुरूकुल में 14 जनवरी से 23 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरूआत होने जा रही है। इस आयोजन में देशभर से जैन समाज के करीब एक लाख लोग जुटेंगे। तीर्थ प्रेरक मालव मार्तंड आचार्य श्री मुक्ति सागर सूरी जी की पावन निश्रा में यह कार्यक्रम होगा।

अभ्युदयपुरम में जैन समाज द्वारा प्रभु अभ्युदय पार्श्वनाथ जी का भव्य मंदिर बनाया गया है। 45 शिखरों वाले सफेद संगमरमर से बने इस मंदिर में 4 फरवरी को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 14 जनवरी से विभिन्न आयोजन शुरू हो जाएंगे। 4 फरवरी को होने वाले मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक अतिथि शामिल होंगे। वर्ष 2009 में आचार्य मुक्ति सागर सुरी जी महाराज ने अभ्युदयपुरम के निर्माण का संकल्प लिया था। 2012 में इसका कार्य आरंभ हुआ। 11 साल तक सतत निर्माण के बाद अब भव्य प्राण प्रतिष्ठा होगी।

कब क्या होगा

14 जनवरी- हवन-पूजन, अनुष्ठान का आरंभ, प्रतिदिन सांस्कृति कार्यक्रम होंगे।
29 जनवरी- सूरज नगर से महोत्सव में आए साधु-साध्वियों की नगर प्रवेश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा कार्तिक मेला मैदान पर पहुंचकर विसर्जित होगी।
30 जनवरी- प्रभु पार्श्वनाथ के च्यवन, जन्म, दीक्षा, केवल ज्ञान एवं निर्वाण के पांचो कल्याणक के साथ लाईट एंड साउंड मंचीय कार्यक्रम होंगे।
3 फरवरी- अध्यात्मिक कवि सम्मेलन होगा,इसमें तारक मेहता फेम शेलेष लोढ़ा सहित अन्य कवि भाग लेंगे।
4 फरवरी- मुख्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटितीर्थ कुंड के रंग-बिरंगे फव्वारे चालू करते ही फैली बदबू

Sun Jan 8 , 2023
महाकाल मंदिर परिसर तक आ रही थी, एक दिन पहले अग्निपथ चेता चुका उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में इंदौर में चल रहे प्रवासी सम्मेलन को लेकर राष्ट्र अध्यक्षों सहित इनके प्रतिनिधि मंडल की लगातार आगमन हो रहा है। भगवान महाकाल के दर्शन और भस्मारती में बड़ी संख्या में प्रवासी […]

Breaking News