महाकाल मंदिर: समिति ने की भस्मारती दर्शनार्थियों के लिये अलाव की व्यवस्था

भीषण ठंड में जनहानि को देखते हुए लिया महत्वपूर्ण निर्णय

उज्जैन, अग्निपथ। मौसम नित नई करवटें बदल रहा है। इस बार कुछ ज्यादा ही ठंड पड़ रही है। शहर में ठंड के कहर से बुधवार को तीन लोगों की जान भी चली गई। इसको देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा गुरुवार से भस्मारती में शामिल होने वाले दर्शनार्थियों के लिये अलाव की व्यवस्था शुरु की गई है। इससे भस्मारती में शामिल होने वाले दर्शनार्थियों को काफी राहत मिलेगी।

भस्मारती में शामिल होने वाले दर्शनार्थी मंदिर के बाहर प्रशासनिक कार्यालय के सामने और शंख द्वार पर खुले आसमान के नीचे घंटो लाइन में लगकर प्रवेश की प्रतिक्षा करते रहते हैं। बड़ी संख्या में भस्मारती में शामिल होने वाले दर्शनार्थी समय पूर्व 11 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं। जिसके चलते उनका सामना भीषण ठंड से भी होता है। इसमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहते हैं।

शहर में बुधवार को ठंड से हुई मौतों पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने संज्ञान लेते हुए इन दर्शनार्थियों के लिये 8 से 10 अलाव की व्यवस्था शुरु की है। ताकि दर्शनार्थी अपने शरीर को इस भीषण ठंड के दौरान भी गर्म रख सकें।

इनका कहना है: महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक के निर्देशानुसार भस्मारती दर्शनार्थियों के लिये अलाव की व्यवस्था की गई है। ताकि भीषण ठंड से उनका बचाव हो सके। मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला अस्पताल में बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल हास्पीटल

Thu Jan 12 , 2023
सिविल सर्जन को दिया सीएस कार्यालय उज्जैन, अग्निपथ। संभाग के सबसे बड़े हास्पीटल में अब क्रिटिकल मरीजों के लिए 50 बेड का एक हास्पीटल बनाने के लिये कलेक्टर ने सिविल सर्जन को नोटिस जारी किया है। इसमें तत्काल मेंशन किये गये अस्पताल के भवनों को खाली करने को कहा गया […]
Ujjain District Hospital