जिला अस्पताल में बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल हास्पीटल

Ujjain District Hospital

सिविल सर्जन को दिया सीएस कार्यालय

उज्जैन, अग्निपथ। संभाग के सबसे बड़े हास्पीटल में अब क्रिटिकल मरीजों के लिए 50 बेड का एक हास्पीटल बनाने के लिये कलेक्टर ने सिविल सर्जन को नोटिस जारी किया है। इसमें तत्काल मेंशन किये गये अस्पताल के भवनों को खाली करने को कहा गया है। इस स्पॉट का निरीक्षण भी आयुष्मान योजना सब इंचार्ज और सिविल सर्जन द्वारा किया गया। यह स्पॉट उस हास्पीटल से अलग है, जोकि 100 बेड का बनाया जायेगा।

कलेक्टर की ओर से सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें सिविल सर्जन कार्यालय, पीएम रूम और इसके पीछे के भवनों को हटाने को कहा गया है। नोटिस में तत्काल इन जगहों को खाली करने को कहा गया है। बताया जाता है कि यहां पर आयुष्मान योजनांतर्गत 50 बेड का क्रिटिकल हास्पीटल बनाया जाना प्रस्तावित है। नोटिस मिलने के बाद आयुष्मान योजना की सब इंचार्ज नेहा निर्मल और सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा ने इन जगहों का निरीक्षण भी किया। बताया जाता है कि इसमें आरएमओ कार्यालय भी आ सकता है।

(सब इंचार्ज नेहा निर्मल और सिविल सर्जन के चलायमान फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया)

25-30 मकान टूटेंगे

सिविल सर्जन कार्यालय के दूसरी ओर स्थित स्वास्थ्य कर्मियों के 25-30 मकानों को तोड़े जाने का नोटिस पहले ही तामिल करवाया जा चुका है। बताया जाता है कि यहां पर 100 बेड का हास्पीटल बनाया जायेगा। पहले 12 से 13 मकानों को तोड़ा जायेगा और फिर इसके बाद दूसरों को। हालांकि अभी इन स्वास्थ्यकर्मियों की अन्यत्र मकान की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन ने नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला पर गिरी कच्चे मकान की दीवार, मौत

Thu Jan 12 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। मकान पक्का बनवाने के लिये अपने हाथों से कच्चा घर तोड़ रही महिला पर दीवार आ गिरी। परिजन उसे उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां कुछ घंटे बाद मौत हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि दीवार गिरने से घायल हुई अंजाबाई पति […]