चायना डोर से फिर हादसा, भाजपा नेता की नाक कटी

उज्जैन, अग्निपथ। चायना डोर की वजह से शुक्रवार दोपहर में फिर से एक हादसा हो गया है। ऋषिनगर में भाजपा के एक नेता की नाक और होट कट गए है। फिलहाल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स का कहना है शनिवार सुबह उनकी सर्जरी की जाएगी।

ऋषिनगर निवासी 40 वर्षीय विष्णु पिता रामचंद्र पोरवाल के साथ यह हादसा हुआ। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वे अपने चचेरे भाई दिनेश के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर जयसिंहपुरा स्थित पोरवाल की धर्मशाला में हो रहे मौसर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। ऋषि नगर में गार्डन के नजदीक चायना डोर उनके शरीर को छूकर तेजी से निकली और विष्णु की नाक से खून का फव्वारा फूट पड़ा। उन्हें तत्काल ही परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उनका इलाज जारी है। विष्णु पोरवार की नाक और होट पर गहरा जख्म है।

बेचने वालों के टूट चुके है 2 मकान

प्रतिबंध लगने के बाद चिमनगंज पुलिस ने गांधी नगर में इकबाल खान के मकान से 346 चकरी चायना डोर की बरामद की थी। नानाखेड़ा पुलिस ने श्रीराम नगर में रहने वाले हितेश भोजवानी से 46 गट्टे बरामद किये थे। प्रशासन और नगर निगम दोनों के मकान तोड़ चुका है। गौरतलब है कि चायना डोर की वजह से पिछले वर्ष एक छात्रा की गला कटने पर मौत हो गई थी। इस वर्ष 4 जनवरी को 6 वर्षीय मासूम छात्रा, 5 जनवरी को बाइक पर सवार स्क्रेप कारोबारी और 8 जनवरी को होमगार्ड सैनिक का भी गला कट चुका है।

पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

शुक्रवार को एएसपी शहर अभिषेक आनंद की अगुवाई में शहर के सभी थानों के पुलिस ने संयुक्त वाहन रैली निकाली। यह रैली जयसिंहपुरा से आरंभ हुई और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए एटलस चौराहे पर समाप्त हुई। एएसपी शहर अभिषेक आनंद ने बताया कि रैली के माध्यम से आम लोगों को नायलोन डोर से जीवन हानि के प्रति जागरूक किया गया वहीं डोर का कारोबार करने वाले लोगों को चेतावनी भी दी गई।

फिर जब्त हुए 17 गट्टे, पुराना माल खपा रहा था व्यापारी

प्रतिबंध के साथ धारा 144 लागू होने के बाद भी चायना डोर का जखीरा लेकर जा रहा एक युवक गुरूयवार रात पुलिस की सर्चिंग में पकड़ा गया है। युवक के पास से 17 गट्टे बरामद होना सामने आए है। देवासगेट पुलिस को रात 10 बजे के लगभग सूचना मिली थी कि आटो में सवार युवक प्रतिबंधित डोर लेकर प्रेमछाया मार्ग से गुजरने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की और आटो को रोक युवक को हिरासत में लिया। उसके पास मिले बॉक्स की तलाशी ली तो उमसें चायना डोर के गट्टे भरे मिले।

युवक का नाम मोहम्मद फैजान पिता फारुख कुरैशी यादव कालोनी आगर रोड है। फैजान के पिता लाल मस्जिद चौराहा के पास चूड़ी की दुकान संचालित करते है। फैजान ने बताया कि गट्टे उसके पास पिछले साल के रखे हुए थे, जिन्हें वह एक व्यापारी को देने जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला तस्कर सहित 5 गिरफ्त में, 8 लाख की स्मैक जब्त

Fri Jan 13 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की धरपकड़ की मुहीम के अंतर्गत शुक्रवार को उज्जैन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने स्मैक तस्करी करने वाली एक महिला, एक नाबालिग बालिका सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 8 लाख 46 […]

Breaking News