युवक के सिर पर चाकुओं से जानलेवा हमला

उज्जैन, अग्निपथ। नीलगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंछामन कॉलोनी चौराहे के समीप जितेंद्र पिता बद्री माली निवासी शान्ति नगर पर 8 से अधिक आरोपियों द्वारा धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। युवक को लहूलुहान अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया गया है।

घायल जितेंद्र के भाई चेतन माली ने पुलिस को बताया कि जयसिंहपुरा में रहने वाले सत्यनारायण पिता पूनमचंद, आकाश, विकास, पवन पिता सत्यनारायण, गौतम भाट पिता सुरेंद्र उर्फ कालू, सुनील माली, अभिषेक उर्फ कद्दू पिता नेमीचंद, दीपक कहार, सूरज माली व अन्य द्वारा हमला किया गया है। आरोपी 4 मोटर साईकिलो पर सवार होकर मंछामन कालोनी चौराहे पर तलवार, चाकू व धारदार हथियारो से लेस होकर पहुंचे और जितेन्द्र माली पर हमला कर दिया।

आरोपियों द्वारा पूर्व में चेतन माली पर भी जानलेवा हमला किया गया था। पूर्व मे आरोपियो पर कड़ी कार्यवाही ना होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए है। हमला करने वाले आरोपियों में से कई आदतन अपराधी है। शहर के अन्य थानों मे इन पर प्रकरण दर्ज है।

जहर खाने से ग्रामीण की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार को 35 वर्षीय नारायण सिंह पिता नागूलाल निवासी पदमाखेड़ी, पानबिहार की जहर खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चककमेड के पास शनिवार दोपहर बजे अपने भाई मोहनसिंह को फोन पर खुद की तबीयत बिगडऩे की बात कही। नारायण का भाई चककमेड़ पहुंचने के बाद उसे जिला चिकित्सालय ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुमनभाई बने महामण्डलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंदगिरि

Sun Jan 15 , 2023
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामण्डलेश्वर ने कराया पट्टाभिषेक उज्जैन, अग्निपथ। श्री मौनतीर्थ पीठ के पीठाधीश्वर संतश्री डॉ. सुमनभाईजी रविवार मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पूज्य भाईजी से श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंद गिरि जी महाराज बन गए। गंगाघाट स्थित आश्रम में आयोजित पट्टाभिषेक कार्यक्रम में पंचायत […]