मेहंदी से लिखी प्रेम विवाह के साथ जान देने की तारीख

गंभीर हालत में मुंहबोला भाई लेकर आया अस्पताल

उज्जैन, अग्निपथ। हथेली पर मेंहदी से प्रेम विवाह के साथ जान देने की लिखकर युवती ने जहर खा लिया। उसे मुंह बोला भाई अस्पताल लेकर पहुंचा है। हालत में सुधार होने पर पुलिस बयान दर्ज करेगी।

मक्सीरोड पर रहने वाली जया यादव पति आयुष गोयल (21) को सोमवार रात मुंहबोला भाई प्रिंस गोपालपुरा ब्रिज के नीचे से बेसुध हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। जया ने जहरीला पदार्थ खाया था। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार दिया जा रहा है। युवती की हथेली पर मेंहदी से 16 मई 2022 और 16 जनवरी 2023 दिनांक लिखी हुई है।

भाई प्रिंस ने बताया कि 16 मई को जया ने प्रेम विवाह किया था। 16 जनवरी को उसने जहर खाया है। बताया जा रहा था कि आयुष महाकाल मंदिर में पंडिताई करता है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आयुष अपने माता-पिता के घर चला गया था। प्रेम विवाह के बाद से दोनों अलग रह रहे थे। जया केसरबाग कालोनी की रहने वाली है। आयुष रामीनगर में रहता है।

पति को किया था कॉल

मुंह बोले भाई ने बताया कि जया कुछ दिनों से अकेली रह रही थी। उसने जहर खाने से पहले पति को कॉल किया था और कहा था कि मिलने बुलाया था, नहीं आने पर जहर खाने की बात कहीं थी। वह जब देर शाम तक दिखाई नहीं दी, तो उसने जया को काल लगाया, तब पता चला कि गोपालपुरा ब्रिज के नीचे जहर खा लिया है।

परिवार देखकर वापस लौटा

जया के परिजन उसके प्रेम विवाह से नाराज थे, वह घटना का पता चलने पर जिला अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन हालत देखने के बाद वापस लौट गये। पति भी देखने के लिये अस्पातल पहुंचा था। डॉक्टरों ने हालत स्थित होना बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौरवपूर्ण है उज्जैयिनी के ज्ञान-वैभव की परंपरा

Wed Jan 18 , 2023
भारतीय ज्ञान परंपरा एवं भाषा पर केंद्रित शिक्षा समागम का शुभारंभ राज्यपाल पटेल ने किया उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने उज्जैन में कहा कि उज्जैयिनी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक परंपरा सदियों से गौरवपूर्ण रही है। यहां भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली, कालिदास की साहित्य अवदान, […]

Breaking News