उद्योगपुरी में व्यापारी के गोदाम पर छापा, 30 लाख का तेल जब्त

लाईसेंस पैकिंग का,सप्लाय खुला तेल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने सेंपल भरे
उज्जैन,अग्निपथ। खाद्य सुरक्षा विभाग ने एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी के साथ नागझिरी उद्योगपूरी में तेल गोदाम पर छापा मारा। यहां पैकिंग के लाईसेंस पर खुला पामोलिन तेल सप्लाय होता देख टीम ने सेंपल लेकर करीब 30 लाख का तेल जब्त कर लिया।
मदारगेट स्थित संजय ट्रेडिंग कंपनी संचालक संजय पिता मांगीलाल अग्रवाल का नागझिरी उद्योगपूरी में पामोलिन तेल का गोदाम है। बुधवार दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने एडीएम सूर्यवंशी के साथ गोदाम पर छापा मारा। जांच में  लाईसेंस रिपैकिंग व पैकिंग का होने का पता चला,लेकिन महिदपुर के नमकीन व्यवसायी को 11 ड्रम रिफाइंड पामेलिन तेल पिकअप से सप्लाय किया जाता दिखा। खुला तेल सप्लाय करने पर टीम ने छह सेंपल भरकर जांच के लिए भोपाल प्रयोग शाला भेजे। तत्पश्चात यहां मिले 26668 किलो तेल विक्रय पर रिपोर्ट आने तक प्रतिबंध लगा दिया। जब्त तेल की कीमत करीब 30,89,820 रुपए है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के बसंतदत्त शर्मा, बीएस देवलिया,वर्षा व्यास, प्रभुलाल डोडियार व सलीम खान मौजूद थे। सर्वविदित है प्रशासन मिलावट खोरी से मुक्ति के लिए मुहिम चला रहा है। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दोषियों पर कार्रवाई, निर्दोषों पर दर्ज प्रकरण समाप्त हो

Wed Jan 6 , 2021
शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उज्जैन। मध्यप्रदेश में मस्जिद के धार्मिक स्वरूप को परिवर्तित करने और उनकी चल अचल संपत्ति व जान की सुरक्षा को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को […]

Breaking News