महाकाल की ब्रांडिंग: राष्ट्रसंत वसंत विजय मसा ने भजन गाते हुए लिप्सिंग की

कोटितीर्थ कुंड के पास हुई भजनों के स्वर के बीच नृत्य की शूटिंग

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की ब्रांडिंग के लिये राष्ट्रसंत वसंत विजय मसा सोमवार को मंदिर पधारे। इंदौर से इवेंट मैनेज की अगुवाई में तीन दर्जन से अधिक नृत्य करने वाले कलाकारों का दल भी शामिल था। बताया जाता है कि भजन और नृत्य के बीच महाराज श्री भी शामिल हुए। उन्होंने लिप्सिंग कर भजन को गाया है।

भगवान महाकाल की ख्याति देश विदेश में हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद महाकालेश्वरी मंदिर और महाकाल लोक की ब्रांडिंग नहीं हो पाई है। इसी को देखते हुए राष्ट्रसंत वसंत विजय मसा इंदौर के इंवेंट दल ‘महाकाल मंदिर भजन चित्रण समूह’ के साथ कोटितीर्थ कुंड पधारे। कोटितीर्थ कुंड के एक छोर पर पटरी बिछाकर वीडियो कैमरा चलाया जा रहा था तो दूसरी ओर नृत्य समूह के तीन दर्जन से अधिक नृत्य कलाकार भजन की धुन पर नृत्य कर रहे थे। महाराजश्री के पीए संजय जोशी ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर की ब्रांडिंग के लिये आये हैं। यहां पर नृत्य के बीच महाराजश्री ने लिप्सिंग कर भजन को अपने स्वर दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लडक़ी को करा रहा था पावडर का नशा

Mon Jan 23 , 2023
बजरंग दल का आरोप, जैसे ही हमने लडक़ी को छुड़ाया तो युवक ने चाकू से किया हमला इंदौर, अग्निपथ। इंदौर के गंगवाल बस स्टैड पर रविवार रात हिंदूवादियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मुस्लिम युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा। मुस्लिम युवक पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया […]

Breaking News