दोषियों पर कार्रवाई, निर्दोषों पर दर्ज प्रकरण समाप्त हो

शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उज्जैन। मध्यप्रदेश में मस्जिद के धार्मिक स्वरूप को परिवर्तित करने और उनकी चल अचल संपत्ति व जान की सुरक्षा को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग शहर अध्यक्ष माजिद लाला के नेतृत्व में दिये ज्ञापन में कहा कि 25 दिसंबर एवं 29 दिसंबर को बेगमबाग उज्जैन व इंदौर जिले के चादखेड़ी तथा मंदसौर जिले के ग्राम डोराना में कतिपय हिंदू संगठन के लोगों ने बाइक पर सैकड़ों की संख्या में दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले नारे लगाए, मस्जिद का धार्मिक स्वरूप बदलने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ा गया व धार्मिक स्वरूप बदलने के लिए मजहबी झंडे मस्जिद से हटाकर भगवा झंडे लगाए, गोली चलाने, आगजनी, तोडफ़ोड़, लूट, मारपीट करके मुस्लिमों की चल व अचल संपत्ति को लाखों का नुकसान पहुंचाया गया और प्राणघातक हमला किया, जिसमें कुछ लोग घायल हुए।
उक्त घटना के अलावा संपूर्ण प्रदेश में इस प्रकार की रैलियां निकाली गई। कतिपय स्थानों पर अनुमति लेकर एवं आमतौर पर बिना अनुमति रैलियों का आयोजन कर वाट्सअप आदि सोशल मीडिया पर असत्य व भ्रामक सूचना देकर भीड़ एकत्रित की गई। उपद्रवियों के वीडियो क्लीप एवं आवेदन आदि की जानकारी बाबत अनेक संगठनों ने ज्ञापन भी दिए हैं। चंदे के नाम पर मात्र रैलियां निकाली गई, जिसका सीधा उद्देश्य किसान आंदोलन से ध्यान हटाना था। राम मंदिर निर्माण के लिए भारत सरकार ने ट्रस्ट का गठन किया है, निर्माण के लिए धनराशि प्रबंधन की व्यवस्था की गई है किंतु इस प्रकार रैली निकालकर चंदा करना विचारणीय है। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही पीडि़तों को मुआवजा दिया जाए तथा निर्दोषों के विरुध्द दर्ज प्रकरण समाप्त किये जाएं। शहर अल्पसंख्यक विभाग के कोषाध्यक्ष इरफान अली के अनुसार अल्पसंख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस मुजीब कुरैशी तथा मध्यप्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक कांग्रेस शाहनवाज के निर्देशानुसार ज्ञापन सौंपा गया। शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष माजिद लाला के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद रहीम लाला, प्रवक्ता मोहसिन पठान, माधव नगर ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष राजू खान, अल्पसंख्यक विभाग के कोषाध्यक्ष इरफान अली, सुनील मंसूरी, सादिक खान आदि उपस्थित थे। कोविड 19 को देखते हुए ज्यादा लोग ज्ञापन देने नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मालिक जेल में, गोदाम से 4 लाख की चायना डोर जब्त, एक गिरफ्तार

Wed Jan 6 , 2021
तीन दिन में 9 लाख की डोर पकड़ाई, पतंग व्यवसायियों में हड़कंप उज्जैन,अग्निपथ। चायना डोर मामले में बुधवार को पुलिस ने फिर बड़ी कार्रवाई की गई। मदारगेट के गोदाम से चार लाख रुपए की डोर जब्त कर एक युवक को पकड़ा है। खास बात यह है कि डोर उसी व्यापारी […]

Breaking News