बसंत पंचमी: धार भोजशाला में पूरे दिन आराधना के स्वर गूंजे

हजारों भक्तों ने मां वाग्देवी को नमन कर यज्ञ में आहुतियां दी

धार, अग्निपथ। बसंत पंचमी के अवसर पर भोजशाला में पूरे दिन आराधना के स्वर गूंजे। हजारों लोग इसके साक्षी बने। राजा भोज के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। भोजशाला में सूर्य की पहली किरण के साथ ही पूजन शुरू हुआ। सुबह 7 बजे हवन की शुरुआत हुई जो शाम 5:45 बजे पूर्णाहुति व महाआरती के साथ पूर्ण हुई। भोजशाला परिसर में सैकड़ो बच्चो का वेदारम्भ संस्कार भी किया गया।

वसंत पंचमी पर भोजशाला में दर्शन करने के लिए हिंदू समाज का पूरे दिन हजारों भक्तों का तांता लगा रहा। हिंदू समाज में इस उत्सव को लेकर अलग ही उत्साह देखा जा रहा था। बच्चों से महिला, पुरुष व बुजुर्ग शामिल हुए। मातृ शक्ति ने जुलूस में केसरिया साफा पहना जो आकर्षण का केंद्र रहा। सुबह 11:30 बजे घोड़ा चौपाटी से हिंदू समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। मोतीबाग चौक ज्योति मंदिर परिसर में वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार तथा राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने आयोजित एक विशाल धर्मसभा को संबोधित किया। इस दौरान भोज उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश शुक्ला व महामंत्री हेमंत दौराया मंचासीन रहे।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज बड़ा शुभ संयोग है कि गणतंत्र दिवस और माँ सरस्वती के पावन अवतरण का दिन है । हर एक मनुष्य का संस्कार तय करेगा कि व्यक्ति अच्छा बनेंगा या बुरा बनेगा। धार का मां वाग्देवी सरस्वती मंदिर भोजशाला एक पूजनीय स्थल है जो पवित्रता की निर्मलता की मधुरता की देवी है इसलिए कोई दंगा नहीं कोई हिंसा नहीं मिलकर संवाद से समस्या का समाधान से यह वातावरण सब मिलकर बनाएं।

राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह ने कहा कि महाराजा भोज और बुद्धिमता की दृष्टि से विद्वान की दृष्टि से उस समय पूरे देश के अंदर इस प्रकार के प्रतापी राजा नहीं थे जिस प्रकार से राजा भोज ने अपना काम किया चाहे वह धार्मिक क्षेत्र में राजनीतिक क्षेत्र में आर्थिक क्षेत्र में सांस्कृतिक और कला के क्षेत्र में हो या साहित्य के क्षेत्र में हो प्रत्येक क्षेत्र में अगर काम करने का और वह भी बेहतरीन तरीके से काम करने का श्रेय जाता है एक हजार साल पहले दुनिया ने भी उसकी कल्पना नहीं की थी नदी जोड़ो अभियान चलाया जा रहा देश के अंदर यह कल्पना भी राजा भोज ने तब की थी । प्रसिद्ध भोजशाला के अंदर माता सरस्वती की स्थापना को लेकर हमारा संघर्ष जारी है ।

मातृ शक्ति का उत्साह चरम पर

वसंत पंचमी को लेकर मातृशक्ति में एक अलग ही उत्साह देखा जा रहा था। सुबह से ही हजारों की संख्या में मातृशक्ति भोजशाला पहुंची और पूजन अर्चन किया गया। जुलूस में विशेष रुप से मातृशक्ति द्वारा केसरिया साड़ी का पहनावा रखा गया था। रास्ते में वह नृत्य कर मां सरस्वती के जयकारों के साथ वसंत पंचमी की खुशियां मनाती हुई दिखाई दीं।

इस आयोजन में भोज उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश शुक्ला, महामंत्री हेमंत दौराया,अशोक जैन गोपाल शर्मा, विश्वास पांडे, अरविंद चौधरी, कृष्णा नागर सहित सुमित चौधरी,अभिषेक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। मां वाग्देवी भोजशाला धार में सरस्वती जन्मोत्सव धर्मसभा में विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, सहित अनेक धर्मप्रेमी जनता शामिल थे। अतिथियों का स्वागत अशोक जैन आदि ने किया। संचालन शिरीष दुबे ने किया। आभार अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाइन 250 की टिकट मांगी, बदले में 750 रु. की टिकट पकड़ा दी

Fri Jan 27 , 2023
कम्प्यूटर ऑपरेटर ने की गलती, सभामंडप से श्रद्धालु को पकड़ा उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मेें शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को पहुंचे। इस दौरान 250 रु. की ऑनलाइन टिकट काटने की जगह काउंटर पर बैठी कम्प्यूटर ऑपरेटर ने श्रद्धालु को 750 रु. की गर्भगृह […]
महाकालेश्वर मंदिर shikhar

Breaking News