विद्यार्थियों को दिए जा रहे संस्कार एक नए भारत का निर्माण करेंगे- श्री शर्मा

उज्जैन, अग्निपथ। गुरुकुलम स्कूल गोंदिया द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा कर विद्यार्थियों द्वारा शानदार राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। ध्वजारोहण वरिष्ठ पत्रकार एसएन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संचालक सोनिया चंदेल एवं अभिमन्यु सिंह चंदेल द्वारा किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात अतिथि आदि ने मां सरस्वती का पूजन किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीतों पर वंशिका चौकसे,मुस्कान राठौर, वर्षा राठौर, जय आँजना, अंशु पांचाल, नेहा चांदना, विद्या आँजना, लक्ष्मी आँजना, ऋद्धिमा मावरी, सूज़ल मावरी, रोहित चौधरी, वैभव दूबे, सोनू परमार, अनुष्का राठौर, भूमिका सेठ, राधिका चौधरी, मोहित चौधरी, अर्नव शर्मा, कनिष्क जेठलिया, पायल डोडिया आदि ने शानदार नृत्य के माध्यम से राष्ट्रीय भावनाओं की प्रस्तुति देकर पालको को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन विद्यालय के श्रेष्ठ विद्यार्थी अर्नव शर्मा व मोहिका आँजना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2 मैरिज गार्डनों से आभूषणों के बेग गायब

Sat Jan 28 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। शहर में विवाह उत्सवोंं की धूम चल रही है। मैरिज गार्डनों में समारोह आयोजित किये जा रहे है। जिन पर बदमाशों की नजर बनी हुई है। शनिवार को 2 गार्डनों से आभूषणों-लिफाफों के बेग गायब होना सामने आया है। सांदीपनी आश्रम के सामने तिरुपति गार्डन में 26 जनवरी […]

Breaking News