इंदौर में वकील को सर तन से जुदा की धमकी

बाइक सवार युवक बोले उदयपुर की घटना जैसा कर देंगे हश्र

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर में एक वकील को दो युवकों ने धमकी दी। युवकों ने पहले तो बाइक से रोकने की कोशिश की, मगर रोक नहीं पाए। वकील के वहां से थोड़ा आगे बढऩे के बाद दोबारा आए और गाड़ी रोकर गाली-गलौज करने लगे और धमकी दी।

ये मामला है इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जूनी इंदौर क्षेत्र में रहने वाले वकील अनिल नायडू के साथ शनिवार को ये घटना हुई। वकील ने बताया कि वे शनिवार सुबह कोर्ट जाने के लिए अपनी एक्टिवा से निकले। नंदलालपुरा चौराहे से वे संजय सेतु की ओर जा रहे थे, तभी बाइक पर सामने से आए दो युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन रोक नहीं पाए और वे फ्रूट मार्केट की तरफ चले गए। इस दौरान वे थोड़ी दूर संजय सेतु पुल पर पहुंचे तो दोनों युवक वापस आए और उन्हें रोक दिया।

वकील ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करने लगे। युवकों ने धमकी देते हुए कहा कि आज कल तुम बहुत हिंदुओं के केस लड़ रहे हो और दूसरों की खिलाफत कर रहे हो। अगर तुमने मुस्लिम संगठन सोनू मंसूरी नूरजहां के खिलाफ केस लड़ा तो तुम्हारा हश्र उदयपुर की घटना याद तो हो तो वैसा कर देंगे।

वीडियो बनाने के लिए फोन निकाला तो भागे

वकील अनिल नायडू ने कहा कि जब उन्होंने देखा कि आसपास कैमरे नहीं तो उन्होंने अपना मोबाइल उनका वीडियो बनाने के लिए निकाला तो वे वहां से भाग निकले। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी और सेंट्रल कोतवाली थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पुलिस ने चेक किए सीसीटीवी कैमरा

सेंट्रल कोतवाली टीआई मनोज मेहरा का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस नंदलालपुरा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें पुलिस को दोनों युवकों के फुटेज मिले है। पुलिस इस आधार पर उनकी तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डोडा चूरा तस्करी के आरोपी पोरवाल को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक पद से हटाया

Sat Feb 4 , 2023
ग्वालियर पुलिस ने ढोढर से किया था गिरफ्तार जावरा, अग्निपथ। डोडा चूरा तस्करी मामले में आरोपी विवेक पोरवाल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उसे रतलाम जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक पद से हटा दिया है। शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया […]

Breaking News