झारड़ा ( स्वस्तिक चौधरी), अग्निपथ। शहर के कुमावत मोहल्ला में बीते चार माह से विद्युत केबल की खराबी के कारण परेशान रहवासियों की समस्या का हल शनिवार को बिजली कंपनी ने कर दिया है। रहवासियों की समस्या को प्रमुखता से अग्निपथ में समाचार प्रकाशित होने पर शनिवार को कंपनी की टीम ने मोहल्ले में पहुंचकर खराब केबल बदलकर नई केबल डाल दी है।

गौरतलब है कि आए दिन कम वोल्टेज केबल फाल्ट के कारण मोहल्ले के लोग घरेलू विद्युत उपकरण खराब होने, बिजली की लुकाछिपी आदि समस्याओं से परेशान थे। जिसकी शिकायत रहवासियों द्वारा क्षेत्र के लाइनमैन से लेकर विद्युत विभाग से अधिकारियों तक की थी। इसके बावजूद समस्या का हल ने होने पर रहवासियों के साथ ही क्षेत्र के पूर्व पंच अजय कुमावत द्वारा दैनिक अग्निपथ के प्रतिनिधि को विद्युत विभाग की समस्या से अवगत कराया। जिसको लेकर हमने नागरिको से चर्चा कर हो रही समस्या से चर्चा कर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया।
जिस पर से विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने संज्ञान में लेकर अपने अधिनस्थो के साथ शनिवार को दोपहर में फाल्ट हो रही केबल को बदलकर दूसरी केबल लगाई। इसके बाद विद्युत प्रदाय किया गया। अब रहवासियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। केबल बदल जाने से बाधा रहित विद्युत प्रदाय सुचारु होगा। विद्युत प्रदाय सुचारु होने पर रहवासियों ने दैनिक अग्निपथ का आभार माना है।

