पारिवारिक विवाद में नाबालिग लडक़ी ने की खुदकुशी

डूबा

उज्जैन, अग्निपथ। नागदा के पास जंगल में नाबालिग किशोरी ने पारिवारिक विवाद के चलते कुएं में छलांग लगा दी। किशोरी को बचाने के लिए उसके पीछे भाग रहे पिता ने भी कुएं में छलांग लगा दी। आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने यह नजारा देख दोनों को बचाने का प्रयास प्रांरभ कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पिता को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन ग्रामीण किशोरी को को नहीं बचा पाए।

पुलिस के मुताबिक मेघा (15) पिता दयाराम जूना नागदा में रहती थी। दोपहर 1.30 बजे के दरमियान रंगोली होटल के सामने बाइपास के पास एक खेत पर बने हुए रंगोली गार्डन के सामने छलांग लगा दी। किशोरी को छलांग लगाता देख पीछे आ रहे पिता भी कुएं में कूद गया। यह नजारा वहां आसपास के लोगों ने देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों बचाने के लिए कोई कुएं में कूद गए।

लगभग 30 मिनट के बाद पिता को तो ग्रामीणों ने रस्सी बांध कर बाहर निकाल लिया। किशोरी को नहीं तलाश पाए। लगभग 2 घंटे के बाद किशोरी गहराई में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने मामा के यहां जूना नागदा में रह रही थी। वह ईट भट्टे पर काम करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाफले बनाते हुए चार महिला गर्म पानी से झुलसी

Sun Feb 5 , 2023
उज्जैन,अग्निपथ। आगर में शादी समारोह में रसोई बना रही चार महिला देर रात हादसे का शिकार हो गए। घटना बाफले बनाने के दौरान गर्म पानी गिरने से हुई है। घायलों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। आनंद नगर निवासी रेखा पति मुकेश परमार, सुशीला पति […]

Breaking News