तीसरी मंजिल पर बने मकान में चोरों का धावा

तीर्थ यात्रा छोड़ लौटा परिवार, लाखों का माल चोरी

उज्जैन, अग्निपथ। बदमाश रोज रात सूने मकानों पर धावा बोल रहे है। बीती रात तीसरी मंजिल पर बने मकान में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार तीर्थ यात्रा पर गया था, मंगलवार को पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि कमला नेहरु मार्ग पर तीन मंजिला बिल्डिंग में डॉ. वैभव पिता संतोष जैन का बना हुआ है। प्रथम तल पर दुकान और क्लीनिक है। दूसरी मंजिल पर बैंक और ऑफिस है। तीसरी मंजिल पर जैन परिवार निवास करता है। 4 फरवरी को परिवार तीर्थ यात्रा पर पथरिया झांसी चला गया था। सोमवार को बिल्डिंग में बनी दुकान का कर्मचारी पहुंचा तो उसने ऊपरी मंजिल पर जाने वाली सीढिय़ों चैनल गेट का ताला टूटा देखा। वह ऊपरी मंजिल पर देखने पहुंचा तो डॉ. जैन परिवार के मकान का दरवाजा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी परिवार को दी गई।

सोमवार रात परिवार यात्रा छोडक़र लौटा और पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिये फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया गया। चोरों ने मकान के सभी कमरों के ताले तोडक़र तलाशी ली थी। अलमारी में रखे 15 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण, मंदिर में रखी अष्टधातु की 6 प्रतिमांए चोरों ने चुराई है। पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

सीसीटीवी कैमरे में दिखे 2 बदमाश

वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने बिल्डिंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, जिसमें दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे तडक़े 4.20 बजे चैनल गेट का ताला तोडक़र ऊपर जाते दिखाई दिये। फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों की पहचान का प्रयास कर रही है। फुटेज देखने पर यह भी सामने आया कि एक बदमाश वारदात से पहले तीन बार बिल्डिंग के चैनल गेट तक आया था और वापस लौट गया था। बाद में साथी के साथ आकर ताला तोड़ा।

रोज हो रही चोरी की वारदात

शहर में पिछले एक माह से रोज चोरी की वारदात होना सामने आ रहा है। रविवार-सोमवार रात पांच बदमाश महानंदानगर में वारदात करने पहुंचे थे। माधवनगर पुलिस ने सूचना मिलते ही तीन बदमाशों को पकड़ लिया था, 2 मौके से भाग निकले थे। इससे पहले नागझिरी, नीलगंगा, चिमनगंज, नानाखेड़ा, भैरवगढ़ और माधवनगर थाना क्षेत्र में लगातार वारदात हो चुकी है। अब तक पुलिस को किसी भी वारदात में शामिल बदमाशों का सुराग नहीं मिला है।
मलखंभ में चोंटिल हुआ राजस्थान का खिलाड़ी
उज्जैन, अग्निपथ। खेलो इंडिया स्पर्धा में मलखंभ का प्रदर्शन करने उज्जैन आई राजस्थान की टीम का एक खिलाड़ी मंगलवार की दोपहर चोंटिल हो गया। राजस्थान के भरतपुर में रहने वाला 17 साल का खिलाड़ी भारत पिता दिनेश सिंह पोल मलखंभ के दौरान स्लिप होने से हाथ के बल नीचे जा गिरा। उसके एक हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। भारत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कोच यशपाल सिंह ने बताया कि भारत का पोल पर पैर स्लिप हो गया था, इसी वजह से यह दुर्घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिन बर्बाद किये: दोबारा गर्भगृह चांदी दीवार सफाई का कार्य कराया प्रारंभ

Tue Feb 7 , 2023
पहले ठेकेदार ने दीवारों को भी काला छोड़ दिया, दूसरे ठेकेदार ने दीवारों को चमकाया उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नित नये प्रयोग चालू रहते हैं। पूर्व में जिस ठेकेदार को सफाई का ठेका दिया गया था, उससे सफाई न करवाते हुए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने […]