भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई उड़ान बहाल, 256 यात्री पहुंचे लंदन से दिल्ली

नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने के बाद से दोनों देशों के बीच बंद हवाई सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच उड़ान को नए कोविद—19 का स्ट्रेन सामने आने की वजह से 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। आज से हवाई उड़ान भारत और ब्रिटेन के बीच बंद हो गया है। शुक्रवार को 256 यात्रियों को लेकर पहली उड़ान आज लंदन से दिल्ली पहुंची।

इससे पहले नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि भारत और ब्रिटेन के बीच निलंबित हवाई सेवा 8 जनवरी से दोबारा बहाल हो जाएगी। दोनों देशों के बीच प्रति सप्ताह सिर्फ 30 उड़ानों का परिचालन होगा। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यह व्यवस्था 23 जनवरी तक जारी रहेगी। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारतीय और ब्रिटिश एयरलाइनें, उपरोक्त अवधि के दौरान सिर्फ दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से तथा के लिए प्रति सप्ताह 15-15 उड़ानों का परिचालन करेंगी।

दिसंबर 2020 में दोनों देशों के बीच प्रति सप्ताह 60 से अधिक यात्री उड़ानों का परिचालन हुआ था। हालांकि, विमानन मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच सभी यात्री उड़ानें 23 दिसंबर से निलंबित कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार देना चाहती है किसानों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल का तोहफा, चाहें तो ले लें

Fri Jan 8 , 2021
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य राज्यमंत्री सोमप्रकाश आज फिर किसान संगठनों के नेताओं के साथ आठवें दौर की बातचीत के लिए मेज पर बैठेंगे। नरेंद्र सिंह तोमर ने साफ किया है कि तीनों कानूनों की वापसी के अलावा सरकार सभी मुद्दों पर बातचीत […]

Breaking News