बिनोद मिल के विस्थापितों पर टूटा पंचायत के नोटिस का कहर

3 दिवस में 2 लाख 85हजार जमा करने का मिला फरमान

उज्जैन, अग्निपथ। बिनोद मिल की चाल से दिसंबर 2022 में विस्थापित हुए कुछ परिवारों को ग्राम सुरासा, आगर रोड़ उज्जैन स्थित भवनों में अस्थाई रूप से शिफ्ट किया गया था। इनमें अधिकांश ऐसे परिवार थे जिनके पास किराया देने के रूपये भी नहीं थे। लेकिन अब इन परिवारों पर ग्राम पंचायत सुरासा का एक सूचना पत्र कहकर बनकर टूट पड़ा है।

संघर्ष समिति के राकेश यादव के अनुसार प्रत्येक परिवार को 3 दिवस में 2,85,000 रूपये के मान से राशि जमा करने का सूचना पत्र चस्पा किया गया है अन्यथा मकान खाली कर दिया जाऐं। शनिवार 11 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे सभी को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है।

इससे नागरिकों में हलचल मच गई है और वे परेशान हो रहे है। कारण कि पीएम आवास योजना की सब्सिडी वर्तमान में बंद है। माह अप्रैल 2023 में सब्सिडी बजट अनुसार मिलने पर ये गरीब परिवार सब्सिडी का लाभ लेकर इन मकानों को ले सकेंगे वरना ये सडक़ पर आ जाएंगे।
इस संवेदनशील मामले में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से चर्चा करने पर वे चुप्पी साध रहे है और अघोषित रूप से इन गरीबों को अब पूरी तरह बेघर पर सडक़ पर लाने की तैयार ग्राम पंचायत ने कर ली है। इस मामले में जिला प्रशासन भी मौन बना हुआ है। यादव ने कहा कि इन परिवारों को अप्रैल तक का समय दिया जावें और इन्हें यहां से बेदखल न किया जावें अन्यथा आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस की एक तरफा कार्रवाई के विरोध में राजपूत करणी सेना ने चिंतामन थाने का किया घेराव

Sat Feb 11 , 2023
पुलिस ने दिया 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन, 2 घंटे तक चलता रहा प्रदर्शन उज्जैन, अग्निपथ। आज राजपूत करणी सेना और राजपूत समाज द्वारा पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में थाने का घेराव कर नारेबाजी की। एससी एसटी एक्ट हटाने और घायल की तरफ से एफआईआर दर्ज करने […]