करंट से वृद्ध दंपति की मौत चोट के निशान से उठे सवाल

उज्जैन, अग्निपथ। अकेले रहने वाले वृद्ध दंपति सोमवार सुबह घर में मृत मिले। दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गये तो चोंट के निशान होना सामने आए। घटनास्थल पर पुलिस को करंट लगने का पता चला था। अब मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा।

ग्राम लेकोड़ा में रहने वाले वृद्ध दंपति मनोहनलाल चौधरी (68) और मनुबाई (65) अकेले रहते थे। सोमवार सुबह काफी देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने गांव में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना दी। रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा। वृद्ध दंपति जमीन पर पड़े थे। उनके पास खुला बिजली का तार पड़ा हुआ था। चिंतामण थाना पुलिस को सूचना मिलने पर पहुंची। द पति की मौत हो चुकी थी, कमरे में खून भी पड़ा था। दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गये तो वृद्धा के शरीर पर आधा दर्जन चोंट के निशान मिले,जो धारदार हथियार जैसे प्रतीत हो रहे थे। करंट लगने के निशान भी थे।

एएसआई राधेश्याम भाबर ने बताया कि प्रथमदृष्टा मामला करंट लगने का है। घर में जांच के दौरान स्टील के बर्तन का ढंकन पड़ा मिला है। करंट लगने पर वृद्धा उस पर गिर होगी, जिससे चोंट लगी है। वृद्धा मनु बाई सुबह इलेक्ट्रिक चूल्हे पर चाय बनाने के लिये दूध गरम कर होगी उसी दौरान करंट लगा, शोर सुनकर वृद्ध पति बचाने आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।

रिश्तेदारों के अनुसार मृतक दपति की कोई संतान नहीं थी, मेहनत मजूदरी कर जीवन यापन कर रहे थे। एएसआई भाबर के अनुसार फिलहाल करंट लगने से मौत होने पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही स्थिति का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

5 मिनट में ड्रोन के जरिए होगी 21 लाख दीपों की गिनती

Mon Feb 13 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के दौरान शिप्रा तट पर लगाए जाने वाले 21 लाख दीपो की गिनती महज 5 मिनिट में कर ली जाएगी। इसके लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी। ड्रोन से प्राप्त फुटेज की वैज्ञानिक तरीके से गणना के उपरांत […]