गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गैंग से संबंध मामले में नागदा के दो युवकों के घर दबिश

पंजाबी सिंगर मुसेवाला हत्याकांड में लिप्त होने की चर्चा, पूछताछ कर मोबाइल ले गई टीम

उज्जैन,अग्निपथ। नागदा के दो युवकों के घर मंगलवार तडक़े एनआईए (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) की टीम ने छापा मारा। वजह उनका पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लारेंस विश्रोई से संबंध होना है। मामले में टीम घंटो जांच के बाद दोनों के मोबाईल जब्त कर ले गई।

नागदा स्थित दुर्गापुरा के एडी कॉलोनी निवासी योगेश भाटी व रतनाखेड़ी के राजपाल चंद्रावत घर मंगलवार तडक़े एनआईए की टीम पहुंची। वजह दोनों के दोनों कु यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई व नीरज बवाना से संबंध होना है। इस गैंग पर पंजाब के सिंगर मुसेवाला की गोलियोंं से भूनकर हत्या व पंजाब के मोहाली में इंटैलिजेंसी के ऑफिस पर राकेट लांचर से हमले किया था।

हमले के आरोप में एनआईए ने दीपक नामक बदमाश को पकड़ा था, जिसने भाटी व चंद्रावत के नाम कबूले थे। एनआईए को यह भी पता चला था कि मूसेवाला की हत्या के फरार आरोपियों को भाटी ने अपने घर नागदा में छिपा था। इस संबंध में एनआईए पूर्व में उसके घर की तलाशी ले चुकी है,लेकिन नए इनपुट मिलने पर उसके घर के साथ चंद्रावत के घर भी छापा मारा। करीब चार घंटे पूछताछ व तलाशी में कुछ नहीं मिलने पर टीम दोनों को तो छोड़ गई,लेकिन उनके मोबाइल जब्त कर ले गई। इधर बताया जाता है कि एनआइए ने रतलाम व अन्य जिलों में भी छापा मारा है।

तिहाड़ जेल से छूटे

बताया जाता है भाटी व चंद्रावत गैंगस्टर विश्नोई के मामले में पकड़े जा चुके हैं। दोनों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। जहां से करीब आठ माह पहले छुटे हैं। उनकी विश्नोई गैंग ने जमानत करवाई थी। टीम उन पर कई दिनों से नजर रखे हुए थी।\

यहा रिकार्ड नहीं

पुलिस रिकार्डनुसार भाटी पर नागदा में केस नहीं है। चंद्रावत पर 25 आम्र्स एक्ट का मामला है। छापे के संबंध में भाटी ने कहा वो कुछ केसों में आरोपी है। मुसेवाला हत्याकांड से उसका कोई सरोकार नहीं है। उसे जबरन परेशान कर दूसरे मामले में फंसा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रमोत्सव 2023: कुमार विश्वास ने भगवान राम के प्रेरक प्रसंगों को वर्तमान से जोड़ा

Tue Feb 21 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। भारत उत्कर्ष, नवजागरण और वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2023 (विक्रम सम्वत् 2079) के तहत सुख्यात कवि-लेखन कुमार विश्वास ने मंगलवार को राम कथा अंतर्गत अपने-अपने राम विषय पर भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रेरक प्रसंगों को वर्तमान जीवन शैली से जोडक़र उसकी व्याख्या […]