प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा खनन माफिया: कार्रवाई के दूसरे दिन फिर खदान पर खड़ी हो गई पौकलेन मशीन

धार, अग्निपथ। अवैध खुदाई कर शासन को राजस्व का चूना लगाने वाले खनन माफिया पर 8 लाख का जुर्माना लगाकर 4 डंपर जब्त करने के बाद भी माफिया के हौसले बुलंद है। अवैध खनन पर कार्रवाई के दूसरे ही दिन फिर खनन की तैयारियां शुरू हो गई है। गुरुवार को अवैध खनन के लिए पहाड़ी पर पौकलेन पहुंच गई। साथ ही डंपर को भी तैनात कर दिया गया। जब इसकी शिकायत खनिज विभाग को पहुंची तो विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

गौरतलब है कि खनिज विभाग के नवागत अधिकारी जेएस भिड़े के निर्देशन में खनिज निरीक्षक जगनसिंह भिड़े और संदेश पीपलोदिया ने शिकायत के आधार पर बुधवार को कारर्वाई करते हुए अवैध खनन में शामिल 4 डंपर जब्त किए थे। दरअसल ग्राम पंचायत लबरावदा के ग्रामीणों ने खनिज माफियाओं द्वारा मुरम की अवैध रूप से लगातार की जा रही खुदाई की शिकायत जनसुनवाई में की थी। आवेदन की जांच के बाद खनिज विभाग द्वारा बुधवार को यह कार्रवाई की गई थी। इस दौरान मौके से अवैध खुदाई कर परिवहन करने वाले डंपरों को जब्त किए गए थे। साथ ही 8 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

पहाड़ी पर तैनात कर दी पौकलेन

कार्रवाई के दूसरे ही दिन एक बार फिर अवैध खनन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। गुरुवार को पहाड़ी पर दो पौकलेन तैनात कर दी गई है। ऐसे में तय है कि दोबारा अवैध खनन शुरू हो जाएगा। हालांकि खनिज विभाग इस सूचना के बाद हरकत में आ गया है और निगरानी रखकर कार्रवाई की बात कह रहा है। जिला खनिज अधिकारी जीएस भिड़े ने बताया जुर्माने की प्रक्रिया जारी है। यदि मौके पर पौकलेन मशीन पहुंची है तो मैं दिखवा लेता हूं।

सडक़ को कर दिया छलनी

अवैध खनन और डंपरों को बेरोकटोक प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत बनाई गई सडक़ को भी छलनी कर दिया। यह सडक़ धार से लबरावदा और आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों को जोड़ती है। लेकिन बैखोफ दौडऩे वाले इन डंपरों के कारण धार फोरलेन से लबरावदा तक की सडक़ पूरी तरह खराब हो चुकी है। सडक़ से डामर तक उखड़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार डंपरों के दिन-रात आवगमन के कारण सडक़ से डामर गायब हो गया है। वाहनों की आवाजाही के दौरान गिटटी उड़ती है और लोगों को चोट आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजपूत समाज का राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन 26 को

Fri Feb 24 , 2023
अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा सहित कई देशों से आई प्रविष्टियां उज्जैन, अग्निपथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में राजपूत समाज का 29 वां राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 26 फरवरी 2023 रविवार की सुबह 11 बजे से संकुलहॉल, कालिदास व अकादमी, कोठीरोड, उज्जैन में आयोजित है। जिसमें समाज के युवक-युवतियों […]