सीएम का समय नहीं मिला निरस्त हुआ महापौर सम्मेलन

उज्जैन, अग्निपथ। खस्ताहाल स्थिति में भी मध्यप्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौर और अध्यक्षों की मेजबानी का उज्जैन नगर निगम का सपना फिलहाल ध्वस्त हो गया है। 28 फरवरी को उज्जैन में आयोजित होने वाला महापौर- निगम अध्यक्ष सम्मेलन अब नहीं होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की व्यस्तता इसकी वजह बताई जा रही है।

उज्जैन नगर निगम की आर्थिक सेहत फिलहाल बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रही है। इसके बावजूद उज्जैन में प्रदेश के महापौर व नगर निगम अध्यक्षों का सम्मेलन कराने की तैयारियां की जा रही थी। इस कार्यक्रम पर लाखों रूपए फूंकने की तैयारी थी। 28 फरवरी को होने वाले आयोजन के लिए एक भाजपा नेता की होटल तक बुक कर ली गई थी। सारी तैयारी होने के बाद इसे निरस्त करना पड़ा।

दरअसल, 28 फरवरी को विधानसभा में बजट सत्र रहेगा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह इसी में व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा इंदौर में भी प्रदेश के सभी महापौर की एक कांफ्रेंस होना है। यही वजह रही कि उज्जैन का महापौर-निगम अध्यक्ष सम्मेलन निरस्त हो गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री कैबिनेट की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव शनिवार को उज्जैन एनआईसी कक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित वर्चुअल कैबीनेट की बैठक में शामिल हुए। बैठक में आगामी 5 मार्च से प्रदेश में प्रारम्भ की जा रही लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत पात्रता, योजना के क्रियान्वयन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रमोत्सव 2023: कालिदास अकादमी परिसर में रंग प्रदर्शनी का शुभारंभ

Sat Feb 25 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। भारत उत्कर्ष, नवजागरण और वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्सव 2023 (विक्रम सम्वत् 2079) अंतर्गत कालिदास अकादमी परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे रंग प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय डॉ. मोहन यादव, मंत्री, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विक्रमादित्य, भारतीय ऋषि वैज्ञानिक, वृहत्तर […]