“हमारी धमनियों में राष्ट्रधर्म एवं दिल में भारत माता होना चाहिए”

मुस्लिम छात्रों ने किया सस्वर श्लोक पाठ

उज्जैन, अग्निपथ। अनुशासन, नित्य अभ्यास, लक्ष्य का संधान विद्यार्थियों को सफलता के शिखर पर मुस्कुराता है। हर शिक्षार्थी की धमनियों में राष्ट्रधर्म और दिल में भारत माता होनी चाहिए। युवा तरुणाई देश की लाईफ लाईन होती है।

उक्त प्रभावी विचार शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, नलिया बाखल के वार्षिक उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर अध्यक्षीय आसंदी से प्रधानाचार्य शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड स्त्रौत समन्वयक अधिकारी उज्जैन संजय शर्मा ने कहा कि विद्यालय छात्र छात्राओं के विकास के पायदान है जहाँ शिक्षक विद्यार्थियों में रचनात्मकता के बीज रोपित करते है। विशेष अतिथि विश्व हिंदू महा समिति जूना अखाड़ा मुंबई के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मंगेश कनौजिया ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा रूपी वाटिका के खिलते हुए गुलाब शिक्षार्थी होते है वाटिका के चतुर माली शिक्षक शिक्षार्थी को संस्कारों से गढ़ते है।

माँ वीणापाणी सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाज सेवी हुकुम चंद बल्दिया, प्यारेलाल खत्री, सीमा शर्मा ने किया। मुस्लिम समाज के विधार्थी मोहम्मद जैद और जाहिद अली ने धारा प्रवाह शुद्ध संस्कृत श्लोक पाठ कर तालियां बटोरी। स्वागत भाषण लता शिंदे ने व्यक्त किया। विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का वाचन वरिष्ठ शिक्षक संजय अष्ठाना ने किया।

संचालन पुरुषोत्तम विष्णु ने किया। आभार प्रियंका सोलकीं ने माना। अतिथि स्वागत विष्णु प्रसाद सोलंकी, भारती गोमे, रेणुका मंडावरा, मनीषा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभावान छात्राएं प्राची यादव, शाहीन असांरी, सारा असांरी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दाद बटोरी। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय मराठी सखीपुरा से सीमा सिसौदिया व पल्लवी श्रीवास्तव भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चरित्र शंका में पत्नी को पीट-पीटकर कर दी हत्या, सबूत मिटाने के लिए खेत पर जलाया

Sun Feb 26 , 2023
आरोपी गिरफ्तार नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम धरोला में दिल दहला देने वाली घटना में पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी को मार डाला उसके बाद सबूत मिटाने के लिए खेत पर जला दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची उसके पूर्व ही महिला पूरी तरह […]

Breaking News