मोबाइल फटने से किसान के चिथड़े उड़े, खेत पर हाईटेंशन लाइन के नीचे कमरे में चला रहा था फोन

उज्जैन, अग्निपथ। वर्तमान समय में मोबाईल बहुत आवश्यक है,लेकिन इसका लापरवाहीं से उपयोग घातक भी सिद्ध हो सकता है। सोमवार को बडऩगर में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां हाईटेंशन लाईन के नीचे बने कमरे में चार्जिंग पर लगे मोबाइल बात करने के दौरान फट गया,जिससे एक किसान के चिथड़े उड़ गए। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

बडऩगर स्थित रुनिजा रोड़ पर 60 वर्षीय किसान दयाराम बारोड़ खेत है। उपर हाईटेंशन लाइन भी निकली है। दयाराम खेत पर ही कमरे में रहता था। सोमवार को मोबाइल फट गया, जिससे उसका सिर से सीने तक का हिस्सा उड़ गया। घटना का पता दोपहर में उस समय चला जब परिचित उसे बुलाने गया। सूचना मिलते ही टीआई मनीष मिश्रा,एसआई जितेंद्र पाटीदार मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

टीआई मिश्रा ने बताया कि संभवत: बारोड़ अपना एंड्राईड मोबाईल चार्जिग पर लगाकर बात कर रहा होगा और मोबाइल फटने से वह इसकी चपेट में आ गया होगा। परिजनों के दूर रहने से दोपहर तक किसी को घटना का पता नहंी चल सका। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में जांच कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विमुक्ता जी के बलिदान पर समाज को आत्मचिंतन जरूरी

Mon Feb 27 , 2023
 अर्जुन सिंह चंदेल देश के ह्रदय प्रदेश मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में बीते दिनों मानवता को कलंकित, इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना में बीएम कालेज की प्राचार्य विमुक्ता जी 5 दिनों तक मृत्यु से संघर्ष करते हुए हार गयी। दिल दहला देने वाली और रोंगटे खड़े कर देने […]

Breaking News