कार में मिली गुजरात के चालक की लाश, शराब की बोतल-गिलास मिला

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। गुजरात से आए चालक की सोमवार दोपहर कार से लाश बरामद होना सामने आया है। मृतक के पास शराब की बोतल और गिलास मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना दी है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर में नृसिंहघाट के पास खड़ी कार क्रमांक जीजे 03 एलआर 9189 में आगे की सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और कांच तोडक़र दरवाजा खोला गया। कार में शराब की बोतल और गिलास पड़ा होना सामने आया। कार नंबर से उसकी पहचान का प्रयास किया तो सामने आया कि मृतक हमीर पिता राजा भाई (40) राजकोट गुजरात का रहने वाला है। गुजरात से साधु महाराज भावेश भाई को लेकर 2 दिन पहले उज्जैन के लिये निकला था।

पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी लगने पर साधु महाराज भावेश भाई महाकाल थाने पहुंचे गये थे। उनका कहना था कि परसों सुबह उज्जैन पहुंचे थे और चारधाम मंदिर में ठहरे थे। हमीर कब चला गया था कुछ पता नहीं है। रविवार सुबह से उसे कॉल किया जा रहा था, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि शराब का नशा अधिक होने और कार पूरी तरह से बंद होने पर दम घुटने से उसकी मौत हुई है। जांच के लिये मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची थी।

पत्नी की मौत के बाद पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

तीन दिन पहले प्रधान आरक्षक सुनील दुबे की पत्नी लक्ष्मी (40) ने फांसी लगा ली थी। उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। माधवनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार प्रधान आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ है और थाने के समीप बनी पुलिस कालोनी में रहता था। मामला पारिवारिक विवाद का होना सामने आया है।

लक्ष्मी के परिजन सूचना मिलने पर आ गये थे। उन्होने सुनील दुबे पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान जानकारी सामने आई कि पत्नी की मौत के बाद प्रधान आरक्षक भी आत्महत्या करने के लिए लालपुल पहुंच गया था जहां से उसे प रिजन पकडक़र लाये। टीआई मनीष लोधा का कहना था कि परिजनों के बयान दर्ज कर जांच की जाएगी। प्रधान आरक्षक के आत्महत्या का प्रयास करने की जानकारी सामने नहीं आई लेकिन वह पत्नी की मौत के बाद से ही सामने नहीं आया था।

घर में मिली बीमार वृद्ध की लाश

उज्जैन, अग्निपथ। कुछ दिनों से बीमार चल रहे वृद्ध की बीती रात घर में लाश पड़ी होना सामने आने पर पुलिस ने बरामद की और मर्ग कायम करते हुए सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया है। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि जानकीनगर में रहने वाला अमर पिता सतनाम सैनी (50) कई वर्षो से किराए के मकान में अकेला रहता था। वह मूलरुप से हरियाणा का रहने वाला था और यहां फल का ठेला लगता था।

कुछ दिनों से बीमार भी चल रहा था। बीती रात पड़ोसी कमल ने उसे सुबह से नहीं देखा तो दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज नहीं आने पर दरवाजे का धक्का दिया तो अमर सैनी जमीन पर पड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्ट कराया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। जिनके आने पर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिसकर्मियों ने पीट-पीट कर युवक का हाथ तोड़ा

Mon Feb 27 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल उपचार के लिये पहुंचे युवक ने पुलिसकर्मियों पर पीट-पीट कर हाथ तोडऩे का आरोप लगाया है। डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया है। केसरबाग में रहने वाला राजा पिता जगदीश ठाकुर (21) सोमवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचा था। उसका एक हाथ बुरी तरह सूजा हुआ था। चैकअप […]