दुर्लभ हत्याकांड के आरोपी ने जेल में की खुदकुशी

जेल के टावर पर चढ़कर उल्टे मुंह कूद गया

उज्जैन। गैंगवार में करीब दो महीने पहले मारे गए बदमाश दुर्लभ कश्यप की हत्या के मुख्य आरोपी सिराजुद्दीन उर्फ बाबा हेला ने सोमवार को जेल में आत्महत्या कर ली। उसने जेल के टावर से कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद चार जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

7 सितंबर की आधी रात में शहर के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हम्मालवाड़ी में गैंगवार में दुर्लभ कश्यप की हत्या कर दी गई थी। मामले में एक आरोपी सिराजुद्दीन उर्फ बाबा हेला था। उसे भी गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी बाबा हेला ने रविवार के जेल के टावर से कुदकर खुदकुशी कर ली। सूत्र बता रहे हैं कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि आरोपी पहले छत पर चढ़ा और वहां से टावर पर पहुंचा और उल्टे मुंह कूद गया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कवेलू कारखाने की पूरी 139 बीघा भूमि को मुक्त करवाइये ‘आशीष’ जी

Mon Nov 2 , 2020
जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा पुलिस की मदद से कल कवेलू कारखाने की 10+6 भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाये जाने पर शहर के नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास जगा है वहीं भू-माफियाओं और अतिक्रामकों की नींद हराम हो गई है। उज्जैन के नागरिकों में कल की पशु […]

Breaking News