साइकिल से कार्यालय पहुंचे कलेक्टर कैलाश वानखेड़े

दिया संदेश- साइकिल चलाना स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अच्छा

आगर मालवा, अग्निपथ। जिले के कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने बुधवार को एक अनुकरणीय कार्य करके युवाओं को व जिलेवासियों को एक बड़ा संदेश दिया। वानखेड़े साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। अपने निवास से कार्यालय तक साइकिल चलाकर कलेक्टर ने युवा पीढ़ी को साइकिल का अधिकाधिक उपयोग कर स्वस्थ्य व फिट रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता करने का संदेश दिया।

कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि आज के युग में वाहनों से निकलने वाले धुएँ से पर्यावरण एवं वायु प्रदूषित हो रही हैं। उसे कम करने में हम सभी जितनी सक्रिय सहभागिता कर सकते हैं, वह करें। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं समाज के दृष्टिकोण से बेहद जरूरी हैं। साइकिल चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकते हैं, जिससे वाहन चलाने के दौरान मोबाइल के उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता। कलेक्टर ने कहा कि जनमानस में साईकिल के उपयोग के लिए जन-जागृति लाने हेतु साइकिल यात्रा भी जिले में निकाली जाएगी।

अधिकारियों को भी दिए निर्देश

वहीं, बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान सभी जिला अधिकारियों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि हम डीजल-पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का उपयोग कम से कम करें। जिले के सभी अधिकारी सप्ताह में कम से कम 1 दिन साइकिल से कार्यालय आने की पहल करें, जिससे कि उन्हें व्यायाम करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं निकालना पड़े और वे स्वस्थ और फिट रहें। सभी अधिकारी अपने स्तर से भी साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देकर एक अच्छा संदेश जनमानस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवास प्राधिकरण ने आरंभ की फ्री-होल्ड योजना

Thu Mar 2 , 2023
हितग्राही अपने आवंटित प्लॉट -भवन का करा सकते हैं नवीनीकरण देवास, अग्निपथ। देवास विकास प्राधिकरण के द्वारा क्रियान्वित समस्त योजनाओ के हितग्राहियो के लिए सुविधा प्रदान की गई हैं। प्राधिकरण सीईओ विशालसिह चौहान ने बताया कि विकास प्राधिकरण अपनी समस्त योजनाओ का फ्री होल्ड करने जा रहा है। जिसमे विकास […]

Breaking News