दोस्त को रोकने पर पीटा था प्रोफेसर को,जुलूस निकाला तो पकड़े कान

दो आरोपियों को जेल भेजा,बदमाशों को बुलाने वाले छात्र की तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। लॉ कॉलेज में प्रोफेसर को पीटने वाले दो युवकों को पुलिस ने 24 घंटे में दबोच लिया,लेकिन उन्हें बुलाने वाला छात्र गिरफ्त में नहीं आ सका। पकड़ाए आरोपी फायनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट निकले। गुरुवार को पुलिस उन्हें पैदल मौके पर ले गई तो दोनों कान पकडक़र प्रोफेसर से मांगते नजर आए।

महाकाल एवन्यू निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर ईश्वरनारायण शर्मा को मंगलवार शाम शासकीय विधि महाविद्यालय परिसर में नकाबपोश दो बदमाशों ने जमकर पीट दिया था। घटना के दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अरुणा सेठी ने हमलावरों का मुकाबला कर प्रो. शर्मा को बचाया था और अन्य स्टाफ कर्मियों ने टेबलेट से घटना के फोटो खिंच लिए थे।

केस दर्ज होने पर टीआई विक्रम सिंह इंवने ने फोटो के आधार पर खोजबीन की तो बदमाशों की पहचान राहुल पिता भारतसिंह सोलंकी (35) निवासी सुदर्शन नगर और सौरभ पिता सुधीर नागर (28) निवासी ऋषिनगर के रूप में हुई। पुलिस ने बुधवार रात दोनों को दबोचा और गुरुवार सुबह घटना स्थल पर पैदल ले गए। यहां पुलिस की स ती देख दोनों ने कान पकडक़र उठक बैठक लगाते हुए प्रोफेसर शर्मा से माफी मांगी। तत्पश्चात एसआई दिनेश भट्ट ने कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

नकल से रोकने पर करवाया हमला

फरार दर्शन ठाकुर

आरोपी राहुल व सौरभ ने पुलिस के सामने कबूला कि कॉलेज में ऋषिनगर निवासी उनका दर्शन पिता भारतसिंह ठाकुर (34) भी बीए एलएलबी का पेपर देने गया था। उसने नकल का प्रयास किया तो प्रोफेसर शर्मा ने उसे रौक दिया था। इस पर उसने प्रोफेसर को पीटने के लिए उन्हें बुलाया था। जानकारी के बाद पुलिस ने दर्शन को भी आरोपी बनाकर खोजाी,लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

कॉलेज में अब लगेंगे कैमरे

प्रो. शर्मा की पिटाई के बाद कॉलेज में सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर सवाल उठे तो गुरुवार दोपहर उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक अर्पण भारद्वाज जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रिंसिपल डॉ. सैठी से घटना की जानकारी लेकर एसपी को सुरक्षा के लिए पत्र लिखने का कहा। साथ ही कल तक कॉलेज परिसर में तुरंत कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑफिस पर लगा रखी थी दलालों से बचने की सूचना, खुद घूस लेते धरा गया

Thu Mar 2 , 2023
नगर निगम का सहायक संपत्ति अधिकारी रिटायरमेंट से दो माह पहले ट्रेप,वकील से नामांतरण केस में ले रहा था दो हजार उज्जैन,अग्निपथ। लोकायुक्त ने नगर निगम का एक सहायक संपत्ति अधिकारी को गुरुवार शाम दो हजार रुपए की घूस लेते हुए ट्रेप किया है। वह एक वकील से नामांतरण की […]