हत्या के बाद पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा थाने

अवैध संबंध का पत्नी ने किया विरोध, पति ही निकला कातिल

उज्जैन, अग्निपथ। राघवी थाना क्षेत्र के आला खेड़ा गांव में एक खेत महिला का शव मिलने के मामले की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। थाने में जिस पति ने इस महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई, वही महिला का कातिल निकला। लाश बरामद होने के बाद पति फरार भी हो गया। मामले में 4 अन्य संदेहियों से भी पूछताछ की जा रही है।

आलाखेड़ा गांव की महिला कैलाशबाई पति ईश्वरलाल तंवर उम्र 37 साल 2 मार्च से ही अपने घर से लापता थी। 3 मार्च को पति ईश्वरलाल ने कैलाशबाई की राघवी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 4 मार्च शनिवार सुबह इस महिला की गांव के ही एक खेत से लाश मिली थी। महिला कैलाशबाई के बच्चों ने ही पुलिस को बताया था कि पिता ईश्वरलाल ने कैलाशबाई को फोन कर कुंए पर बुलाया था।

लाश मिलने के बाद से ही ईश्वरलाल खुद भी लापता है। राघवी थाना प्रभारी रोहित पटेल ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि ईश्वर लाल का गांव में ही रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर कैलाशबाई और ईश्वरलाल के बीच झगड़ा होता रहता था। संभवत: यहीं हत्या की वजह भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगर रोड पर गैस प्लांट के पास सडक़ हादसे में युवक की मौत

Mon Mar 6 , 2023
परीक्षा देने आ रहे तीन छात्र भी हुए घायल उज्जैन, अग्निपथ। आगररोड पर रविवार देर रात और सोमवार सुबह हुई 2 सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, तीन छात्र घायल हो गये। दोनों मामलों में घट्टिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर टेंकर और बस जब्त की […]

Breaking News