आधार कार्ड संशोधन के लिए सुबह चार बजे से लाईन में लगी महिलाएं

पुलिस के साए में टोकन वितरण, लोकसेवा केंद्र पर हंगामे के बाद गेट बंद

नागदा, अग्निपथ। आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए शहर के सभी आधार कार्ड सेंटर पर सुबह चार बजे से लाईन लग रही है। जिसको लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है बुधवार को डाकघर पर पुलिस की मौजूदगी में टोकन वितरित किए, जबकि लोक सेवा केंद्र पर हंगामे के चलते कर्मचारियों को दरवाजा ही बंद कर दिया।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यकता दस्तावेजों में आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना जरुरी है, जिसके कारण शहर के आधार कार्ड संशोधित करने वाले सेंटर पर हितग्राहियों की भीड़ लग रही है। मंडी डाकघर पर सुबह चार बजे से महिलाएं लाईन लगाने को विवश हो रही है बुधवार को टोकन वितरण के दौरान लोगों ने हंगामा कर दिया, एक युवक ने टोकन वितरित करने वाले व्यक्ति का गला पकड़ लिया, जिसको लेकर हंगामा हो गया।

कुछ समय के लिए टोकन वितरण का कार्य बंद हो गया, इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारी ने टोकन वितरित किए। हितग्राहियों का कहना है कि एक दिन में मात्र 15 टोकन वितरित किए जा रहे है जबकि आधार कार्ड में संशोधन कराने वालों की संख्या अधिक है डाक कर्मचारी पर हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि सुबह नौ बजे कर्मचारी को आना चाहिए वह साढ़े दस बजे तक आती है। इसके बाद शाम चार बजे लिंक फेल होने का बहाना बनाती है, जिससे असुविधा हो रही है।

बुधवार की सुबह मामले की जानकारी एसडीएम आशुतोष गोस्वामी को लगी, तो उन्होंने डाकघर प्रभारी हरीश से मोबाईल पर चर्चा कर टोकन वितरण की संख्या 15 से बढ़ाकर 30 करने के निर्देश दिए, वहीं महिला कर्मचारी को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। लोकसेवा केंद्र पर बुधवार की दोपहर में आधार कार्ड संशोधन को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के चलते कर्मचारी ने अपने कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया, एसडीएम कार्यालय परिसर में स्थित आधार कार्ड सेंटर की प्रभारी प्रसव अवकाश पर होने से पिछले आठ दिनों से सेंटर बंद है। इधर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद रंगरेज ने एसडीएम गौस्वामी को पत्र सौंपकर शहर में आधार कार्ड सेंटर बढ़ाने की मांग की।

डाकघर मंडी में अत्याधिक दबाव होने के कारण गुरुवार को बिरलाग्राम डाकघर से एक कर्मचारी को मंडी डाकघर भेजने के निर्देश दिए है।

– आशुतोष गोस्वामी, एसडीएम नागदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन जेल में 14 करोड़ का डीपीएफ गबन कांड: जेल अधीक्षक को गृहमंत्री की दो टूक-रिपोर्ट मिलने पर करेंगे कार्रवाई

Thu Mar 16 , 2023
मंत्री डॉ. यादव के घर संवेदना व्यक्त करने आये थे गृहमंत्री मिश्रा, जेल अधीक्षक रखना चाहती थीं अपना पक्ष उज्जैन, अग्निपथ। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हुए करोड़ों का डीपीएफ घोटाले में जेल विभाग की जांच पूरी हो गई। ट्रेजरी और पुलिस की चल रही है। अब तक किसी जांच का […]

Breaking News