600 करोड़ से बदलेगा उज्जैन रेलवे स्टेशन का स्वरूप

ujjain railway station

सांसद ने कहा- जल्द शुरू होगा काम, एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा विकास

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के वर्तमान रेलवे स्टेशन का स्वरूप आने वाले सालों में पूरी तरह बदल जाएगा। केंद्र सरकार से उज्जैन रेलवे स्टेशन के लिए हाल ही में लगभग 600 करोड़ रूपए की मंजूरी मिल गई है। सबकुछ ठीक रहा तो भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तरह ही उज्जैन रेलवे स्टेशन को भी विकसित किया जाएगा। यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी।

सांसद अनिल फिरोजिया ने पिछले दिनों उज्जैन रेलवे स्टेशन के विकास के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। सांसद फिरोजिया ने बताया कि उज्जैन रेलवे स्टेशन के लिए राशि स्वीकृत कराने में सफलता मिल गई है। यह उज्जैन के लिए केंद्र सरकार की बड़ी सौगात होगी। सांसद ने बताया कि वे खुद उज्जैन पहुंचकर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इस पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी साझा करेंगे। सांसद ने कहा कि लोकसभा का वर्तमान सत्र उज्जैन के लिए बेहद शुभ रहा है। रेलवे स्टेशन परिसर के विस्तार को मंजूरी मिलने के अलावा भी कई अन्य बड़ी सौगाते उज्जैन को मिली है।

रक्षामंत्री ने सैनिक स्कूल के लिए दी मौखिक स्वीकृति

पिछले साल के बजट में केंद्र सरकार ने पूरे देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की थी। इनमें से एक सैनिक स्कूल उज्जैन को मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार सुबह सांसद अनिल फिरोजिया ने सैनिक स्कूल की मांग को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। बकौल सांसद फिरोजिया, राजनाथ जी के शब्द थे-महाकाल की नगरी में सैनिक स्कूल तो होना ही चाहिए। यह सैनिक स्कूल पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में होगा।

उज्जैन की तीन फर्म इसे स्वीकृत कराने के लिए प्रयासरत है। सांसद ने बताया कि पीपीपी मोड के सैनिक स्कूल के लिए केंद्र सरकार ने जो अर्हताएं तय की है, उन्हें उज्जैन पूरा भी करता है इसलिए रक्षा मंत्री की मौखिक स्वीकृति मिल जाने भर से ही सैनिक स्कूल की सौगात मिलना तय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम में बड़ा बदलाव, उपायुक्त संभालेंगे जोन

Fri Mar 17 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शहर के सभी 6 जोन कार्यालयों का प्रभार अब उपायुक्त और सहायक आयुक्त संभालेंगे। जोन प्रभारियों के पद पर बैठे सभी इंजीनियर्स को मुख्यालय में पदस्थ कर अब उनसे मूल काम लिया जाएगा। शुक्रवार को महापौर मुकेश […]
नगर निगम

Breaking News