अभिभाषकों द्वारा राजस्व न्यायालय के बहिष्कार का ऐलान

एसडीएम के दण्डात्मक कार्यवाही आदेश का विरोध

बडऩगर, अग्निपथ। तहसील परिसर से अभिभाषकों के वाहन हटाने की कार्रवाई को लेकर मंगलवार को अभिभाषकों व एसडीएम का विवाद सामने आया है। जिसमें कथित तौर पर एसडीएम द्वारा अभिभाषकों पर दण्डात्मक कार्यवाही की बात सामने आई तो अभिभाषकों ने लामबंद होकर राजस्व न्यायालय कार्य के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। मामले को जिलाधीश व वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की जावेगी। जब तक उनके द्वारा कोई संज्ञान नही लिया जाता है तब तक अनिश्चित काल के लिए एसडीओ व तहसील न्यायलय के कार्य से अभिभाषक विरत रहेंगे।

मामले को लेकर अभिभाषक संघ अध्यक्ष केसी वाघेला ने बताया कि अभिभाषक संघ बडऩगर द्वारा राजस्व न्यायालयों में चल रहे भ्रष्टाचार और अनियमितता के विरुद्द 13 फरवरी को अनुविभागीय अधिकारी बडऩगर के माध्यम से कलेक्टर को 13 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन दिया था। किसी भी आधिकारी ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की ना ही कोई ठोस निर्णय लिया।

वहीं अनुविभागीय अधिकारी आकाश सिंह (आयएएस) द्वारा ने तहसील परिसर में खड़े वाहनो को लेकर अभिभाषको पर दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी और वाहनो को हटाने के लिए नगर पालिका गैंग को भेजा। जिसका अभिभाषकों ने विरोध किया व साधारण सभा बैठक में राजस्व न्यायालयों का अनिश्चितकालीन कार्य से विरत करने का फैसला लिया है।

मामला गहराएगा

मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा चल पड़ी है कि क्या मामला गहराएगा। ज्ञातव्य है कि अभिभाषक एसडीएम विवाद पूर्व में भी होते रहे है। खासकर जब आएएस की पद स्थापना बडऩगर एसडीएम के पद पर हुई है।

दण्डात्मक कार्रवाई की कोई बात नहीं

अभिभाषकों के ज्ञापन में से कुछ मांगों पर कार्रवाई की गई है। वहीं कुछ मांगों पर कार्रवाई प्रोसेस में है। वाहनो के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जहां पर वाहन खड़े करे व सहयोग प्रदान करें। न्यायालयीन कार्य से विरत रहेंगे तो कार्य प्रभावित होंगे। दण्डात्मक कार्यवाही की कोई बात नहीं।- आकाश सिंह, एसडीएम, बडऩगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रक ठिकाने लगाने वाला धार का नटवरलाल राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा

Tue Mar 21 , 2023
6 साल से था फरार धार, अग्निपथ। नटवरलाल नाम सुनते ही समझ आ जाता है कि बात किसी ऐसे शख्स की हो रही है, जो ठगी का उस्ताद है। धार में भी मंगलवार को एक ऐसे ही ठग का खुलासा हुआ है, जो इस तरह की नटवरी का उस्ताद है। […]

Breaking News