रक्तदान: प्रेस क्लब नेे तीसरी बार दोहराया कीर्तिमान, इस बार 503 पार

कलेक्टर ने किया सम्मानित

शाजापुर, अग्निपथ। शहीद दिवस पर रक्तदान की कलेक्टर दिनेश जैन की अपील को प्रेस क्लब ने तीसरे वर्ष फिर सार्थक किया। अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रेस क्लब टीम ने अपने ही रिकार्ड को तोडक़र कीर्तिमान रच दिया। लगातार तीन दिनों तक प्रेस क्लब की टीम ने शहरवासियों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया और जिला अस्पताल में तीन दिनों तक रक्तदान का सिलसिला जारी रहा।

जिला अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर की कमान प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ने संभाली थी, जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर पिछली बार अपने द्वारा बनाए गए 378 यूनिट रक्तदान के रिकार्ड को खुद ही तोडक़र 503 यूनिट रक्तदान का नया कीर्तिमान रच दिया।

मंगलवार को रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि जीवन अनमोल है, क्योंकि हर कोई अपने परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। ऐसे में रक्तदान से हम एक अनमोल जीवन की रक्षा कर सकते हैं। इसलिए जितना हो सके समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।

विशेेष अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि रक्तदान को लेकर आज भी कई भ्रांतियां है। जबकि रक्तदान से ही हमारे शरीर को भी संबल मिलता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम को एसपी जगदीश डावर, जिला भाजपा अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा, पूर्व विधायक अरूण भीमावद, मोर्चा नगर अध्यक्ष नवीन राठौड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, आशीष नागर, एसडीएम नरेंद्र पांडे ने भी संबोधित किया।

रक्तदान किया

इस दौरान आरआई विक्रमसिंह भदौरिया, कंपनी कमांडर विक्रमसिंह मालवीय, ट्राफिक टीआई सत्येंद्रसिंह राजपूत, कोतवाली प्रभारी संतोष वाघेला सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी रक्तदान किया।

इस अवसर पर गोपाल राजपूत, प्रेस क्लब संरक्षक सुनील नाहर, संजय वर्मा, शिवपालसिंह चौहान, राजेश नागर, मनोज पुरोहित, मनोज नारेलिया, इमरान खरखरे, उपाध्यक्ष मंगल नाहर, प्रेस क्लब सचिव नीलेश वर्मा, सहसचिव गोविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र भावसार, प्रेस क्लब प्रवक्ता मनीष सोनी, प्रेस क्लब समन्वयक अजय गोस्वामी, पवन चौहान, सुमित भावसार, अजय शर्मा, विजय शर्मा, पीयूष भावसार, मोहित राठौर, शफीक खान, सुमित भावसार, गणेश गवली, महेश गवली आदि उपस्थित थे।

तीन दिनों तक चला अभियान

जिले का नाम रक्तदान के मामले में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में शामिल करने के लक्ष्य को लेकर कलेक्टर दिनेश जैन ने जिलेवासियों से अपील की थी। इसके लिए प्रेस क्लब द्वारा लोगों को प्रेरित कर रक्तदान करवाना शुरू कर दिया गया था। 19 मार्च से शुरू हुे शिविर में प्रेस क्लब द्वारा 503 यूनिट रक्तदान एकत्रित कर जिला अस्पताल में जमा करवाया गया।

वहीं प्रेस क्लब द्वारा कलेक्टर जैन की मंशानुसार लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा लोगों को प्रमाण-पत्र सहित कैप और अन्य सामग्री भी भेंट कर भी प्रोत्साहित किया गया। जिसके चलते मंगलवार को अभियान की शुरूआत में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान व उनकी टीम को कलेक्टर श्री जैन द्वारा प्रमाण.पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अभिभाषकों द्वारा राजस्व न्यायालय के बहिष्कार का ऐलान

Tue Mar 21 , 2023
एसडीएम के दण्डात्मक कार्यवाही आदेश का विरोध बडऩगर, अग्निपथ। तहसील परिसर से अभिभाषकों के वाहन हटाने की कार्रवाई को लेकर मंगलवार को अभिभाषकों व एसडीएम का विवाद सामने आया है। जिसमें कथित तौर पर एसडीएम द्वारा अभिभाषकों पर दण्डात्मक कार्यवाही की बात सामने आई तो अभिभाषकों ने लामबंद होकर राजस्व […]