महानंदानगर स्वीमिंग पुल में डूबा युवक, मौत

डूबा

उज्जैन, अग्निपथ। तैराकी करने पहुंचा युवक गुरुवार दोपहर को स्वीमिंग पुल में डूब गया। उसे तैराकी कर रहे कुछ युवको ने देखा तो प्रबंधक को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया।

माधवनगर थाने के उपनिरीक्षक सलमान कुरैशी ने बताया कि महानंदानगर स्वीमिंग पुल में युवक के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। युवक को बाहर निकाला गया। उसकी पहचान चंद्रपाल पिता मुकुल सोलंकी (24)भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल के पास महानंदानगर के रुप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि जिस जगह युवक डूबा है, उसकी गहराई करीब 5 फीट थी। जिससे उसके डूबने पर संदेह नजर आ रहा है। घटना की जानकारी लगने पर परिजन पहुंच गये थे। फिलहाल मर्ग कायम कर शव जिला अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम कराया गया है।

एसआई के अनुसार स्वीमिंग पुल के प्रबंधक राकेश तिवारी है। जांच के दौरान सामने आया कि युवक रसीद कटाने के बाद तैराकी करने पहुंचा था। यह बात भी सामने आ रही है कि युवक नशे में था। स्वीमिंग पुल में दो ट्रेनर होना भी बताए जा रहे है। लेकिन घटना का पता नहीं चल पाया। स्वीमिंग पुल में लगे कैमरों के फुटेज देखे जाएगें। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

रेलवे पटरियों से मिली इंदौर के वृद्ध की लाश

उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे पटरियों से गुरुवार को पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है। जिसकी पहचान इंदौर निवासी के रुप में हुई है। परिजन जानकारी लगने पर उज्जैन पहुंचे थे। मामला हादसा होना सामने आया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर में चिंतामण ब्रिज के नीचे रेलवे पटरियों पर लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। एसआई गोपालसिंह राठौर मौके पर पहुंचे। मृतक का सिर ट्रेन की चपेट में आना सामने आया है।

शिना त के लिये मृतक की तलाशी ली गई तो दस्तावेज बरामद हुए। जिसके आधार पर उसकी पहचान राजेन्द्र पिता बलभीम वारे (58) कालेन्द्री इंदौर के रुप में हुई। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। शाम को परिजन पहुंचे तो सामने आया कि सुबह इंदौर से उज्जैन में रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने का जाने का कहकर निकले थे। संभवत: हादसा ट्रेन के गेट पर बैठ सफर करने के दौरान हुआ है। एसआई गोपालसिंह राठौर के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वृद्ध कौन से ट्रेन से आ रहा था। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय जेल के डीपीएफ घोटाला: फरार आरोपी के घर पुलिस की दबिश

Thu Mar 23 , 2023
मुख्य आरोपी के घर में मिले घोटाले के दस्तावेज उज्जैन,अग्निपथ। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के डीपीएफ घोटाले में फरार मुख्य आरोपी के घर का ताला तोडक़र पुलिस ने तलाशी ली है। मौके सें गबन से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। वहीं जांच में तीन नए सटोरियों के नाम भी सामने आए है। […]

Breaking News