विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन

भाजपा नेता मेनन ने गर्भगृह में प्रवेश कर किए दर्शन

नलखेड़ा, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कोविड-19 के तमाम कानून कायदों को धत्ता बताते हुए गर्भगृह में घुसकर मां के दर्शन किए। जबकि कोविड-19 के चलते सभी दर्शनार्थी गर्भगृह के बाहर स्थित मुख्य हवन कुंड से ही दर्शन कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन लगभग शाम 6 बजे के करीब मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते हुए गर्भगृह में घुसकर मां बगलामुखी के दर्शन किए श्री मेनन द्वारा गर्भगृह में घुसकर दर्शन करने को लेकर मंदिर में हवन पूजन का कार्य करने वाले पंडितों में रोष व्याप्त है।

उनका कहना है कि कोविड-19 के चलते हवन-पूजन कार्य बंद किए गए हैं। साथ ही दर्शनार्थियों को भी गर्भगृह के बाहर मुख्य हवन कुंड से ही दर्शन कराए जा रहे हैं। यहां तक की प्रदेश के मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने भी कोविड-19 के चलते गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन किए है, लेकिन मेनन द्वारा सरकार का रौब झाड़ते हुए गर्भगृह में घुसकर दर्शन किए हैं।

प्रशासन को चाहिए कि कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर मेनन के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। इस संबंध में मां बगलामुखी मंदिर समिति के पदेन अध्यक्ष एवं एसडीएम के.एल. यादव से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है मैंने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं।

वही मां बगलामुखी मंदिर समिति के पदेन सचिव एवं तहसीलदार संजीव सक्सेना से से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि अरविंद मेनन द्वारा गर्भ गृह के अंदर जाकर दर्शन करने की मुझे जानकारी पत्रकारों से प्राप्त हुई है मैं जानकारी लेता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने किसानों से कहा- आप आंदोलन जारी रखें हम कृषि कानून लागू नहीं होने दे

Mon Jan 11 , 2021
नई दिल्ली। किसान आंदोलन का आज 47वां दिन है। नए कृषि कानून रद्द करने समेत किसान आंदोलन से जुड़ी दूसरी अर्जियों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। सरकार के रवैए को लेकर कोर्ट का कड़ा रुख है। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे ने किसानों से कहा कि हम कृषि […]

Breaking News