उद्योग विभाग का टाइम कीपर 25 हजार की घूस लेते हुए ट्रेप

मक्सी में कार्रवाई, प्लाट बेचने में बाधा नहीं डालने के लिए मांगे थे 50 हजार

उज्जैन,अग्निपथ। लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार रात मक्सी में औद्योगिक विकास निगम के एक टाईम कीपर को २५ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। वह एक आवेदक से आवंटित प्लाट को बेंचने में बाधक नहीं बनने के लिए ५० हजार रुपए मांग रहा था।

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि इंदौर निवासी सुशील सेठी ने मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम से सन २०२० में पत्नी के नाम से मक्सी में 11000 वर्ग फिट का प्लाट उद्योग लगाने के लिए आवंटित कराया था। बाद में कोविड के कारण फैक्ट्री नहीं लगा सका तो उसे बेचने का प्लान किया। इस पर मक्सी उद्योग विभाग में पदस्थ टाइम कीपर आर एस राठौर अतिक्रमण हटाने, आवंटन निरस्त करने संबंधी नोटिस और प्लाट बिक्री में कोई बाधा नहीं पहुंचाने के लिए 50000 की मांग रहा था।

अंत में वह २५ हजार नकद और शेष बाद में लेने पर मान गया। राठौर द्वारा घूस मांगने की सेठी ने शुक्रवार सुबह लोकायुक्त एसपी को शिकायत कर दी। इसी दौरान राठौर ने सेठी को रुपए लेकरे रात ७.३० बजेे मक्सी में इंदौर रोड पर व्यकंटेश तोल कांटा पर रुपए लेकर बुलाया। योजनानुसार वह टीम के साथ आकर तय स्थान पर छुप गए और जैसे ही राठौर ने सेठी से रिश्वत के २५ हजार लिए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। मामले में उस पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धन्वन्तरि महाविद्यालय को अभा आयुर्वेद संस्थान घोषित कराया जायेगा- आयुष मंत्री

Fri Mar 24 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय स्वशासी धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय, उज्जैन के स्वशासी निकाय की साधारण सभा की बैठक में अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे नानो ने कहा कि महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की अधोसंरचना भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली के मापदण्डानुसार हो चुकी है। आगामी […]

Breaking News