किसानों के समर्थन में जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे धरना प्रदर्शन में

उज्जैन,अग्निपथ। मोदी सरकार के द्वारा खेती किसानी के लिए बनाए गए कानून का विरोध करने के लिए शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित धरने के दौरान सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। इस दौरान मोदी के पुतले को जलाने को लेकर पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मियो की मदद से उसे बुझाया गया। परंतु कांग्रेस नेताओं ने चोरी छुपे मोदी का पुतला फूंकने में कामयाब रहे। धरने के दौरान पुलिस बल मौजूद था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारा देश का प्रधानमंत्री किस कदर संवेदनहीन है, इसकी मिसाल इससे देखी जा सकती है कि जब इंडोनेशिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होता है तो ट्विटर से प्रधानमंत्री उस देश के नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। परंतु पिछले 50 दिनों से हमारे देश का अन्नदाता दिल्ली की बॉर्डर पर ठंड में धरना देकर प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान 70 किसानों की मौत हो जाती है, परंतु प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द इन किसानों के प्रति संवेदना के नहीं फूटते हैं। यह घोर आश्चर्य का विषय है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा अपने कॉरपेट मित्रों के लिए यह किसान कानून लाया गया है ताकि उनके माध्यम से वह अनाज की जमाखोरी कर किसानों को लूट सके। उन्होंने कहा कि अडानी के द्वारा पांच लाख टन मक्का की खरीदी कर उसका स्टाक कर लिया गया है। इसके माध्यम से वह आने वाले समय में किसानों के साथ कालाबाजारी कर ऊंचे दामों पर उन्हें बेचकर लूट सके।

पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव ही किसानों की पार्टी रही है। हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देते हुए उनके हित के लिए कई कड़े कानून बनाए। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी 72 हजार करोड़ का किसानों का कर्जा माफ कर उन्हें राहत प्रदान की। परंतु मोदी सरकार किसानों को लूटने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, विधायक रामलाल मालवीय, पूर्व विधायक बटुक शंकर जोशी सहित कांग्रेस नेताओ ने धरने को संबोधित किया।

आखिर मोदी का पुतला जलाने में कामयाब हुए

इधर पुतले की छीना झपटी में पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए कुछ कांग्रेसी नेता कमरी मार्ग की गली में से प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा लगा एक पुतला ले आए और उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जमकर मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने जलता पुतला लेकर गोपाल मंदिर की ओर दौड़ लगा दी। इस दौरान क्षेत्र में काफी अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। पुतले के जलने से पूरा मार्ग धुएं का शिकार हो गया।

15 को तहसीलों में चक्काजाम

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल बताया कि किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए जिले की सभी तहसील में कार्यकर्ताओं के द्वारा 15 जनवरी को धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया जाएगा। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में एक धरना प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्व विभाग में नहीं होता है समानता का व्यवहार आम और खास लोगों के लिए है अलग~अलग नियम

Tue Jan 12 , 2021
पेटलावद ~ राजस्व विभाग में इन दिनों सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है । चाहे फिर कोई भी मामला हो आम जन को अनेकों परेशानियों से गुजरना पड़ता है। राजस्व विभाग में आम लोगों और खाश लोगों के लिए लगता है अलग ~ अलग नियम बना रखे है तथा […]

Breaking News