सरकार द्वारा नियुक्त तकनीशियन की कंपनियों से सांठगांठ इसलिए नहीं दे रहे होटल संचालकों को फायर आडिट एनओसी- त्रिवेदी

नगर निगम कमिश्नर रोशनसिंह से मिले होटल-यात्री गृह संचालक

उज्जैन, अग्निपथ। फायर एनओसी लेने के लिए होटल संचालकों को कलेक्टर ने 10 मई का समय दिया है। परन्तु फायर तकनीशियन दो से ढाई लाख रुपए के उपकरण लगाने के बाद ही आडिट एनओसी देने वाले देने की बात कह रहे हैं। इससे लगता है कि उनकी कंपनियों से साथ सांठगांठ हो गई है। इससे नगर निगम आयुक्त रोशनसिंह को अवगत करा दिया गया है।

उक्त बात होटल यात्रिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने निगम आयुक्त से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने होटल संचालकों को फायर एनओसी लेने के लिए दो नियम बनाए हैं। एक नियम 500 मीटर से कम क्षेत्रफल वाले होटल संचालकों के लिए हैं और दूसरा नियम 500 मीटर से ज्यादा क्षेत्रफल वाले होटल संचालकों के लिए हैं।

संगठन के सचिव भरत सोनी और प्रवक्ता प्रशांत सोनी ने बताया कि सरकार द्वारा नियुक्त तकनीशियन 500 मीटर से ज्यादा क्षेत्रफल वाले नियम के तहत फायर आडिट एनओसी लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे 500 मीटर क्षेत्रफल और 50 पलंग से कम के होटल और अस्पताल संचालित करने वालों पर पांच लाख रुपए तक का बोझ आ जाएगा।

यह खर्च इस कैटेगरी में होटल और अस्पताल संचालित करने वालों के लिए वहन करना मुश्किल है। इसलिए यात्रिक होटल संचालकों ने नगर निगम आयुक्त को अपनी परेशानी से अवगत कराया है। कमिश्नर रोशन सिंह ने होटल संचालकों से इस समस्या के संबंध में कहा कि वे सरकार द्वारा नियुक्त चार तकनीशियनों से चर्चा करेंगे। परन्तु वे उन्हें नियमों को ताक में रखकर फायर आडिट एनओसी देने के लिए सीधे नहीं कह सकते हैं।

निगमायुक्त से मुलाकात करके समस्या बताने वालों में पंडित अजय तिवारी, राजेश राजानी, उमेश मित्तल, पंडित राजेश उपाध्याय, राजेश रुद्राक्ष, अशोक सोलंकी, टोनी जोशी ,अमित, राजदेव, मुकेश पांचाल आदि मौजूद थे।

आवश्यक उपकरण लगाना जरुरी: मालवीय

इस संबंध में फायर आडिट एनओसी देने वाले तकनीशियन मोहित मालवीय का कहना है कि मेरे पास होटल संचालकों के फोन आए थे। मैंने बताया था कम से कम जरूरी और आवश्यक उपकरण उन्हें अपनी होटल में लगाना होंगे। लगाना या नहीं लगाना नगर निगम और होटल संचालकों के बीच का मामला है। हम नियमों के तहत ही आडिट करने के बाद आडिट फायर एनओसी उन्हें देंगे।

Next Post

दो से ज्यादा फर्मों की बोली लगाने वालों की मंडी में तैयार हो रही सूची

Mon May 1 , 2023
व्यापारी संघ के विरोध के बाद मंडी प्रशासन की कवायद उज्जैन, अग्निपथ। अनाज मंडी में नीलामी के समय दो से ज्यादा फर्मों की खरीदी करने वाले व्यापारियों और दलालों की पहचान करने में मंडी प्रशासन जुट गया है। मंडी प्रशासन की यह कवायद अनाज तिलहन व्यापारी संघ के एतराज के […]