हमलावर ससुर पकड़ाया:चरित्र शंका में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पति फरार, ससुर और महिला रिश्तेदार गिरफ्तार

महिला पर जानलेवा हमले के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते एएसपी

  • पुलिस का दावा- जल्द ही पति को भी पकड़ लेंगे

उज्जैन/नागदा। नागदा में चरित्र शंका में पत्नी पर तलवार से हमला करने वाला आरोपी पति और सास वारदात के 24 घंटे बाद भी फरार है। इधर, पुलिस को आरोपी ससुर और महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। ससुर को चंद्रावतीगंज और रिश्तेदार महिला को उसके घर मेहतवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। इसी बाइक से ससुर और महिला रिश्तेदार वारदात के बाद फरार हुए थे। एएसपी आकाश भुरिया ने बताया कि मुख्य आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता को इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।

यह है मामला

नागदा के विद्यानगर निवासी राजेश बागरी ने मंगलवार को पत्नी राधाबाई पर तलवार से जानलेवा हमला किया था। हमले में उसने पत्नी के स्तन, जीभ और जबड़े को काट दिया। खून से लथपथ हालत में राजेश पत्नी को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गया। आरोप है कि इस वारदात में उसका पिता सीताराम, मां गेंदाबाई और एक महिला रिश्तेदार कलाबाई भी शामिल थी। पुलिस ने महिला के भाई राधेश्याम की शिकायत पर राजेश, सीताराम, गेंदाबाई और कलाबाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि राजेश अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था। इसी वजह से आए दिन झगड़े होते थे।

विज्ञापन

इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज, हालत स्थिर

पीड़िता का इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। भाई राधेश्याम के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है। बुधवार को नागदा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान लिए हैं।

तीन दिन पहले भी पीटा था, रिश्तेदार के घर चली गई थी पीड़िता

पीड़िता के भाई राधेश्याम ने बताया कि तीन-चार दिन पहले भी उसके जीजा राजेश ने बहन की पिटाई की थी। रात भर पीटता रहा। सुबह होने पर उसकी बहन नागदा से कुछ दूर रहने वाले एक रिश्तेदार के घर भाग कर चली गई थी। राधेश्याम ने बताया कि सोमवार की रात जीजा राजेश मेरी बहन को रिश्तेदार के घर से लेकर आया था। सोमवार की रात भर पिटाई की। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तलवार से बुरी तरह घायल कर परिवार समेत भाग गया। पीड़िता के दोनों बच्चे भी राजेश के पास ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान बॉर्डर पर फिर सुरंग मिली:आतंकियों ने घुसपैठ के लिए जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरंग बनाई,

Wed Jan 13 , 2021
बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स यानी BSF ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान से सटी इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक सुरंग का पता लगाया है। आतंकियों ने सीमा पार से घुसपैठ के लिए बोबियां गांव में यह सुरंग बना रखी थी। बताया जा रहा है कि सुरंग करीब 100 मीटर लंबी है। […]

Breaking News