पाकिस्तान बॉर्डर पर फिर सुरंग मिली:आतंकियों ने घुसपैठ के लिए जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरंग बनाई,

बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स यानी BSF ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान से सटी इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक सुरंग का पता लगाया है। आतंकियों ने सीमा पार से घुसपैठ के लिए बोबियां गांव में यह सुरंग बना रखी थी। बताया जा रहा है कि सुरंग करीब 100 मीटर लंबी है।

नवंबर में 160 मीटर लंबी सुरंग मिली थी

इससे पहले पिछले साल 22 नवंबर में भी इंटरनेशनल बॉर्डर से सटे सांबा सेक्टर में एक सुरंग मिली थी। यह इंटरनेशनल बॉर्डर से 160 मीटर अंदर तक थी और 25 मीटर गहरी थी। नवंबर में ही नगरोटा में बन टोल प्लाजा के पास आतंकियों से हुए एनकाउंटर के बाद इस सुरंग का खुलासा हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावधान: नेशनल इंश्योरेंस कं. के नाम से हो रहा फर्जी बीमा

Wed Jan 13 , 2021
अधिकारी करते रहे बचाने का प्रयास, एक साल बाद केस दर्ज उज्जैन,अग्निपथ। लोग सुरक्षा के लिए वाहन का इंश्योरेंस कराते है, लेकिन बीमा नकली हो तो..नेशनल बीमा कंपनी का एक ऐसा मामला सामने आया है। एजेंट ने अधिकारियों की मिली भगत से ट्राले का फर्जी बीमा कर 54 हजार रुपए […]

Breaking News