टीकाकरण शुरू पर सावधानी जरूरी..!

पूरे देश में आज से कोरोना का टीकाकरण प्रारंभ हो रहा है। कोरोना की यह वैक्सीन प्रारंभिक रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में लगे हुए लोगों को लगाई जाएगी। इसके बाद अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पूरे देश के साथ उज्जैन शहर में भी आज से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।

पहले फेज में १५ हजार वैक्सीन उज्जैन को अलॉट की गई है। वैक्सीन लगने के बाद काफी हद तक कोरोना पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। किंतु इसके बाद भी सावधानी की काफी जरूरत है। वर्तमान में जो परिदृश्य नजर आ रहा है, उसमें अधिकांश लोग लापरवाह हो गए हैं। कई सार्वजनिक जगह तो लोग बिना मास्क के ही नजर आने लगे हैं।

सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन खत्म हो गया है। कई दुकानदार अपनी दुकानों में भीड़ लगाकर सामग्री बेच रहे हैं। कुल जमा कोरोना को लेकर जो सावधानी पूर्व में बरती जा रही थी, वह पूरी तरह से खत्म-सी हो गई है। वैक्सीन आने के बाद निश्चित रूप से लापरवाही और अधिक होने वाली है। इससे सावधान होने की अभी से ही जरूरत है। वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क लगाना जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी आवश्यक है। वैक्सीन पूरी तरह से बीमारी से बचाव नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शौचालय अधूरा फिर भी निकाल ली राशि, हितग्राही परेशान

Fri Jan 15 , 2021
स्वच्छता अभियान को पलीता लगाती ग्राम पंचायत बामनिया पेटलावद, अग्निपथ। विकास के नाम पर भ्रम फैलाने वाली ग्राम पंचायत की जमीनी हकीकत बेहत ही भयवाह है। विकास खण्ड की बड़ी पंचायतों में एक ओर शिक्षित वर्ग के मध्य बनी शिक्षित महिला सरपंच के कार्यों को देखकर कोई नहीं कह सकता […]