शहर कांग्रेस अध्यक्ष विवाद: समाज और कांग्रेस ने भदौरिया को किया माफ, अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ

शोभा ओझा बोली-कांग्रेस में किसी भी समाज के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल की इजाजत नहीं

उज्जैन, अग्निपथ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रहे विवाद का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया। शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया ने सार्वजनिक रूप से मुस्लिम समाज के लोगों से माफी मांगी। वहीं उज्जैन प्रभारी शोभा ओझा ने कहा कि रवि भदौरिया ने जो गलती की थी, उसकी व्यक्तिगत रूप और सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। इसलिए उन्हें माफ किया जाता है। नए अध्यक्ष के नाम का फैसला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को करना है। एक दो दिन में नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम समाज के नेता मौजूद थे। परन्तु बीमारी की वजह से पूर्व विधायक बटुकशंकर जोशी नहीं आए थे।

मंगलवार को कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। इसमें उज्जैन प्रभारी शोभा ओझा ने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर जो विवाद कई दिनों से चल रहा था। उसका आज रवि भदौरिया के द्वारा सार्वजनिक रूप से मंच से माफी मांग लेने के साथ हो गया है। भदौरिया व्यक्तिगत रूप से भी मुस्लिम समाज के सभी लोगों से माफी मांग चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भदौरिया ने कहा कि आडियो कांटछांट कर जारी किया गया है। इसकी जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस ने दो पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा और अर्जुन मोड़वाडिया को भेजा गया था। दोनों की रिपोर्ट के बाद यह फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि आडियो का कांटछांट कर जारी करने के मामले में भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है। परन्तु उन्होंने रिपोर्ट नहीं पढ़ी है, इसलिए उसके विषय में कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन जिसने भी गड़बड़ी की है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता नूरी खान ने कहा कि कांग्रेस को जिताने के लिए सभी कांग्रेस नेता एकसाथ काम करेंगे। विवाद का अंत हो गया है।

एकजुटता के लिए मंच पर बुलाया था, पत्रकारों ने नीचे उतरवाया

कांग्रेस नेताओं ने सभी वरिष्ठ नेता और ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी मंच पर बुलाकर एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया था। परन्तु कुछ पत्रकारों ने आपत्ति उठाई और कहा कि यह कांग्रेस का स मेलन नहीं है कि मंच पर सभी कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। विरोध के बाद मंच से ब्लाक कांग्रेस के नेता नीचे उतर गए थे।

जोशी बोले- कमलनाथ जो फैसला करेंगे उनके साथ

विवादित आडियो में पूर्व विधायक बटुकशंकर जोशी के खिलाफ भी टिप्पणी की गई थी। इसे लेकर जोशी का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए इंदौर के अस्पताल में भर्ती हूं। उन्होंने भदौरिया को माफ करने के संबंध में कहा कि कमलनाथ उनके अध्यक्ष है। वे इस मामले में जो भी फैसला करेंगे। उनके साथ हूं। कमलनाथ जी के खिलाफ में कभी नहीं जा सकता हूं।

18 जून को पद से हटाया था भदौरिया को

कथित आडियो एक सप्ताह पहले जारी हुआ था। परन्तु मीडिया में 18 जून को आया था। इसी दिन शाम तक भदौरिया को शहर अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इससे पहले बटुकशंकर जोशी गुट से जुड़े मुस्लिम समाज के नेताओं ने उन्हें पद से हटाने को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की थी। वहीं नूरी खान ने कुलदीप इंदौरा के उज्जैन आगमन पर उन्हें कह दिया था कि अगर भदौरिया को फिर अध्यक्ष बनाया तो यह लिखकर दे दें कि कांग्रेस को मुस्लिम समाज के वोट नहीं चाहिए। यह वीडियो वायरल होने के बाद नूरी खान भी बैकफुट पर आ गई थी।

दो दावेदारों के नाम से अकेले पड़ गए थे भदौरिया

बताया जाता है कि कथित आडियो में भदौरिया ने उत्तर से माया त्रिवेदी और दक्षिण से राजेंद्र वशिष्ठ के चुनाव लडऩे की बात कही थी। इससे उत्तर और दक्षिण के कांग्रेस नेता जो विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे थे। उन सभी ने भदौरिया से पल्ला झाड़ लिया था। हालांकि मंगलवार की प्रेस कांफ्रेंस में सत्य नारायण पंवरा, योगेश शर्मा चुन्नू, रवि राय, अजीत सिंह ठाकुर, राजेंद्र वशिष्ठ, नूरी खान, माया त्रिवेदी, विक्की यादव, सुदर्शन गोयल, डॉ जितेंद्र परमार, गीता यादव, सुरेंद्र मरमट, देवव्रत यादव, दीपक मेहरे, अजय राठौर, श्रवण शर्मा आदि मौजूद थे।

माइक लेने की होड में रहे यादव और मेहरे

कांग्रेस के नेताओं के बीच मंच पर जमने की होड़ मची रहती है। प्रेस कांफ्रेंस का संचालन करने के लिए कांग्रेस नेता देवव्रत यादव और मेहरे के बीच होड़ मची हुई थी। यहां तक की एक बारगी तो मेहर माइक लेने का प्रयास ही करने लगे थे। परन्तु मंच को छोडऩे के लिए यादव भी तैयार नहीं थे। इसलिए वे भी माइक को इस तरह पकड़े हुए थे कि मेहरे माइक नहीं ले पाए।

Next Post

सवारी निकालने की चुनौती, अफसर निकले हालात जांचने

Wed Jul 5 , 2023
संभागायुक्त-आईजी सहित प्रशासनिक टीम ने सवारी मार्ग व मन्दिर में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया उज्जैन, अग्निपथ। सावन शुरू हो चुका है और महाकाल मंदिर के आसपास तमाम निर्माण कार्य खुले पड़े हैं। इन हालातों में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है श्री महाकालेश्वर की सवारी व्यवस्थित रूप […]