दसवीं, बारहवीं की परीक्षा अप्रैल में होने की संभावना

mpbse

उज्जैन,अग्निपथ। कोरोना काल के चलते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा की समय सारणी अभी तक तय नहीं हो पाई है। 10वीं व 12वीं की परीक्षा अप्रैल से प्रारंभ होने वाली है। वैसे तो हर वर्ष समय सारणी दिसंबर माह के पहले सप्ताह में ही तय हो जाती है। परंतु इस बार कोरोना महामारी के चलते हुए अभी तक परीक्षा समिति की बैठक नहीं हो पाई है।

मंडल के अनुसार परीक्षा समिति की बैठक 29 जनवरी को होना तय है। इसके बाद परीक्षा को लेकर समय सारणी तय कर फरवरी मे घोषित कर दी जाएगी। इस बार परीक्षा के विषय कम कर 35 दिनों के बदले 16 दिनों में परीक्षा समाप्त कर दी जाएगी। जिससे मूल्यांकन अवधि भी 10 दिन से 15 दिन कम हो जाएगी। चार भाषा के विशिष्ट और सामान्य भाषा के 8 पेपर के बदले 4 पेपर होंगे और इसके साथ ही 21 व्यवसायिक पाठ्यक्रम के ट्रेंड को बंद कर दिया गया है।

मंडल की परीक्षा दो भागों में पूर्ण होगी प्रथम परीक्षा 30 अप्रैल से 15 मई तक और द्वितीय परिक्षा 1से 15 जुलाई तक रहेगी। इस बार बोर्ड ने हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत में सामान्य विशिष्ट को खत्म कर अब सिर्फ एक विशेष विषय भाषा कर दी है। वैसे तो कोरोना के चलते शिक्षा व्यवस्था सुस्त चल रही थी पर अब लग रहा है कि शिक्षा व्यवस्था ने फिर से रफ्तार पकडऩे ली है।

विद्यार्थियों की परीक्षा से पहले शिक्षकों को देना होगी परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 3 और 4 जनवरी को संत 2019 में 40 फ़ीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। जिनमें 7,910 शिक्षकों को परीक्षा देनी थी परंतु सिर्फ 6000 शिक्षक ही उपस्थित हो पाए। इन शिक्षकों में भी 600 शिक्षकों को 50 फ़ीसदी से कम अंक आए हैं और बाकी रह गए शिक्षकों के लिए मंडल द्वारा 24 जनवरी को पुन: परीक्षा आयोजित की गई है। इस परीक्षा में शिक्षकों को उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। मंडल द्वारा गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में एडमिट होना तथा कोरोना द्वारा संक्रमित होना अपवाद की स्थिति मानी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यहां भी छीना है गरीबों का निवाला..!

Wed Jan 20 , 2021
खबरों के उस पार कोरोना काल में जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था के लिए केंद्र व राज्य सरकारों ने अलग-अलग मद से अनाज व भोजन की व्यवस्था की थी। जिसके वितरण में इंदौर में बड़ा घोटाला सामने आया है। माफियाओं ने 12 दुकानों से राशन की हेराफेरी कर ७९ लाख […]

Breaking News