हिरासत में बस चालक, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

मामला चामुंडा माता चौराहा पर बस दुर्घटना में महिला की मौत का

उज्जैन, अग्निपथ। चामुंडा माता चौराहा पर शुक्रवार शाम हुई दुर्घटना को अंजाम देने वाला चालक देर रात हिरासत में आ गया। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दुर्घटना के बाद ाी चालक बस को भगाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। शनिवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंपा है।

इंदिरानगर में रहने वाली शालिनी पति अभिषेक शर्मा (40) बीएसएनएल ऑफिस में अकाउंटेंट थी। शुक्रवार शाम एक्टिवा से घर लौट रही थी। उसी दौरान एम यादव बस ने टक्कर मार दी थी। अकाउंटेंट के गिरते ही चालक ने बस भगाई और पिछला पहिया शालिनी के ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना में मौके पर उसकी मौत हो गई थी।

चालक बस को फ्रीगंज ओव्हर ब्रिज के नीचे पेट्रोल पम्प के पास खड़ी कर भाग निकला था। देवासगेट पुलिस बस जब्त कर ली थी। देर रात चालक रईस पिता मुंशी खां निवासी बिछडोद को हिरासत में ले लिया। मामले में मर्ग कायम करने के साथ चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब हो कि बीएसएनएल की अकाउंटेंट 2 बच्चों की मां होकर आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की पत्नी थी। शनिवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। अंतिम यात्रा में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं, बीएसएनएल ऑफिस के कर्मचारी-अधिकारी सहित क्षेत्रवासी और परिजन शामिल हुए।

बस चालको पर प्रशासन की नहीं लगाम

शहर में बस चालको पर प्रशासन लगाम नहीं लगा पा रहा है। हर दिन प्रतिबंधित मार्ग पर चालक मनमर्जी से बस दौड़ते नजर आते है। देवासगेट बस स्टेंड पर मनमर्जी सबसे ज्यादा है। यहां से इंदौर-देवास की बसों का संचालल प्रतिबंधित है, बावजूद दिनभर यहीं से संचालन किया जा रहा है। बीच मार्ग पर बसे खड़ी कर यातायात भी बाधित करते है। पुलिस महिनों में एक-दो बसों पर मार्ग अवरूद्ध करने का मामला दर्ज कर करती है और जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ देती है। लेकिन आम आदमी और बाहर से आने वाले श्रद्धालु दिन-रात परेशान होते रहते है।

Next Post

सेना के हवलदार भेरुसिंह शेखावत को जवानों ने सलामी दी

Sat Aug 19 , 2023
नागदा, अग्निपथ। भारतीय सेना में हवलदार शेखावत अपनी डï्यूटी पर जाने की तैयारियां कर रहे थे कि सडक़ हादसे का शिकार हो गये। शनिवार को सरकारी अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चंबल तट स्थित मुक्तिधाम में सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। […]