अग्निपथ की खबर का असर: कलेक्टर और एडीएम की अनुमति से मिलेगा अब नंदी हॉल में प्रवेश

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में दर्शनार्थियों को प्रवेश के लिए अब कलेक्टर या एडीएम से ही अनुमति मिल सकेगी। ऐसा प्रोटोकॉल प्राप्त दर्शनार्थियों के कारण आम लोगों को महाकाल बाबा के दर्शन में आ रही परेशानी को देखते हुए किया गया।
दरअसल, प्रोटोकॉल प्राप्त श्रद्धालु नंदी हॉल तक पहुंचकर बीच मेें खड़े होकर दर्शन कर रहे थे। जिसके चलते पीछे रेलिंग में चलने वाले आम श्रद्धालु भगवान के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। कुछ लोग को मंदिर के गर्भगृह की दहलीज तक पहुंच जाते थे। जिसके कारण आम दर्शनार्थियों को कई बार निराश लौटना पड़ता था। दैनिक अग्निपथ ने 19 जनवरी के अंक में इसको लेकर समाचार प्रकाशित किया था जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर- एडीएम ने उनसे अनुमति प्राप्त श्रद्धालुओं को प्रवेश देने के निर्देश जारी किए।

कोरोना संक्रमण के चलते काफी दिनों बाद वीआईपी श्रद्धालुओं को नंदी हॉल में प्रवेश देना शुरू किया था। पूर्व में कलेक्टर एडीएम के अनुमति से ही नंदी हॉल में प्रवेश दिया जा रहा था जो कि बाद में शिथिल कर दिया गया था। नंदी हॉल में सुबह से लेकर शाम तक लगातार प्रवेश चल रहा था जिसके चलते गणपति मंडप की रेलिंग से दर्शन कर रहे आम श्रद्धालुओं को भगवान की एक झलक पाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। उनको भगवान के दर्शन नहीं हो पा रहे थे क्योंकि नंदी हॉल में दर्शन को आने वाले श्रद्धालु बीच में खड़े होकर भगवान के दर्शन कर रहे थे और पीछे से दर्शन करने वाले आम श्रद्धालु इनके कारण भगवान की एक झलक भी नहीं देख पा रहे थे। जब तक नंदी हॉल में खड़ा श्रद्धालु वहां से हटे तब तक कई श्रद्धालु दर्शन करने से पूर्व ही लाइन से बाहर कर दिए जाते थे।

गर्भ गृह की दहलीज तक पहुंच जाते थे

नंदी हॉल में दर्शन को आने वाले श्रद्धालु मौके का फायदा उठाकर भगवान महाकाल की दहलीज तक भी पहुंच जाते थे जबकि यहां तक पहुंचने से पूर्व कलेक्टर का आदेश आवश्यक किया गया था। कई श्रद्धालुओं को पुजारी पुरोहित भी गर्भ गृह की दहलीज तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे थे जिसके चलते अव्यवस्था का माहौल बना हुआ था।

बुधवार से व्यवस्था लागू

दैनिक अग्निपथ ने इस मामले को उठाते हुए 19 जनवरी के अंक में…. नंदी हॉल में खड़े वीआईपी दर्शनार्थियों को परेशानी….. गर्भ गृह की दहलीज तक भी पहुंच रहे….. खास के कारण आम श्रद्धालु परेशान….. शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर आशीष सिंह और एसडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने निर्देश जारी करते हुए बुधवार से केवल उनके द्वारा अनुमति प्राप्त श्रद्धालुओं को ही नंदी हॉल में प्रवेश की व्यवस्था देने संबंधी निर्देश मंदिर प्रशासन को प्रदान किए।

इनका कहना है

वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त होने के बाद बुधवार से केवल उन श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है जिनको कलेक्टर या एडीएम अनुमति दे रहे हैं। – मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासक, महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माताओं को जारी किया नोटिस, मांगे इन सवालों के जवाब

Thu Jan 21 , 2021
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माताओं और अमेजन प्राइव वीडियो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत ने यूपी के मिर्जापुर जिले की गलत तस्वीर पेश करने के आरोप पर मेकर्स और प्रोड्यूसर्स को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा इसे प्रसारित करने वाले […]

Breaking News